फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Fraud of crores in the name of franchisee of herbal product

Indore: हर्बल प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, पुलिस को कई फर्जी कंपनियों के कागज मिले

Thu, 15 Jun 2023 05:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 15 Jun 2023 05:31 PM IST
सार

फोन कर गलत जानकारी देने वाली युवतियों की टीम मिली, शिकायत के तुरंत बाद आफिस भी बदल लेता था आरोपी
 

विज्ञापन
Fraud of crores in the name of franchisee of herbal product
आरोपी गणेश - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर पुलिस ने हर्बल प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर कई लोगों से ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। राजस्थान जिले के एक फरियादी ने यह शिकायत दर्ज कराई थी कि इंदौर स्थित एक कंपनी ने हर्बल प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी के नाम पर उनके साथ लाखों रुपए की ठगी की है। एक कॉल सेंटर से उसे इस विषय में फोन आया और बाद में उसके साथ ठगी की गई। डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने जब इंदौर के फ्लैट पर छापामार कार्रवाई की तो वहां पर कई युवतियां हर्बल प्रोडक्ट की कॉलिंग करते हुए दिखाई दी। यहां पर मुख्य सरगना गणेश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। गणेश ने क्राइम ब्रांच को बताया कि उसने स्वास्तिक हर्बल, श्री आरोग्य संस्था व सहयोग आरोग्य संस्था के नाम से अलग-अलग फर्जी कंपनियां बनाई जो सिर्फ कागजों में थी उसका कोई अस्तित्व नहीं था।
विज्ञापन


गणेश ने बताया कि इंदौर में रहकर देश के अलग-अलग राज्यों में उसकी ठीम ठगी करती थी। पैसे लेने के बाद अपनी कंपनी का नाम बदलकर अन्य कंपनी खोल ली जाती थी। इंदौर क्राइम ब्रांच को इस मामले में भागलपुर व राजस्थान से शिकायत मिली थी। इसके बाद जब आरोपी के बारे में क्राइम ब्रांच ने जानकारी जुटाई तो इंदौर के कॉल सेंटर पर छापा मारा। 
विज्ञापन


धोखाधड़ी के लिए फोन करने वाली युवतियों की टीम मिली
जब पुलिस की टीम यहां पर पहुंची तो कई लड़कियां देश के अन्य जिलों में फोन कर इस हर्बल प्रोडक्ट के फ्रेंचाइजी के नाम पर धोखाधड़ी कर रहीं थी। इसके लिए गणेश उन्हें बाकायदा प्रशिक्षण देता था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि लड़कियों को इस धोखाधड़ी के विषय में जानकारी थी या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरतमंदों के बैंक खाते पांच हजार रुपए में खरीदे
जब भी पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलती वह अपना ऑफिस का एड्रेस भी बदल देता था। गणेश इतना शातिर था कि वह जिस कंपनी के नाम से लोगों से ठगी करता था, कुछ दिनों में उस कंपनी का नाम वह वेबसाइट से हटा देता और धोखाधड़ी करने के बाद अन्य फर्जी कंपनियां खोलने लगता।  वह अपनी फर्जी कंपनियां खोलने के लिए ऐसे व्यक्तियों की तलाश करता था जो बेरोजगार हो और उनके नाम से एक बैंक खाता और उन्हीं के नाम से कुछ सिम मंगवाता था। जिस व्यक्ति का बैंक खाता होता था उसे वह हर महीने 5 हजार रुपए प्रति खाता देता था और जब कंपनी बंद हो जाती थी तो संबंधित व्यक्ति को रुपए नहीं देता था। बेरोजगार व्यक्ति अपने नाम से सिम लौटाकर गणेश को दे दिया करते थे और अपना बैंक खाता भी गणेश को दे देते थे। जब गणेश अपनी ठगी का रुपया इन बैंक हाथों में मंगवा लेता था और पकड़े जाने के डर से कुछ समय बाद उसे बंद कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed