फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Four days before the announcement, Kamal Nath told Sadashiv Yadav - making you the president again

Indore News:घोषणा के चार दिन पहले कमलनाथ ने सदाशिव यादव को कह दिया -तुम्हें दोबारा अध्यक्ष बना रहे है

Mon, 23 Jan 2023 11:29 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 23 Jan 2023 11:29 AM IST
सार

सदाशिव यादव का कहना है कि उन्होंने कभी दोबारा अध्यक्ष बनने के लिए नेताओं को नहीं कहा। जिले में संगठन के मजबूत होने के कारण दूसरी बार अध्यक्ष बनाया। कमल नाथ ने भोपाल बुलाकर दोबारा अध्यक्ष बनाने के बारे में बताया था।

विज्ञापन
Four days before the announcement, Kamal Nath told Sadashiv Yadav - making you the president again
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद बागड़ी को और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव को बनाया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर दोबारा सदाशिव यादव को मौका देने का फैसला उनके विरोधियों के लिए चौकाने वाला रहा। जिले के आधा दर्जन नेता इस पद के लिए दावेदारी कर रहे थे, लेकिन यादव ने बड़े नेताओं को साधकर भोपाल तक गोटे जमाई और फिर से अध्यक्ष बन गए। प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के चार दिन पहले गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सदाशिव यादव को भोपाल बुलाकर कह दिया था कि तुम्हे दोबारा अध्यक्ष बना रहे है। ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस को और मजबूत करना है। नाथ के आश्वासन के बाद निश्चिंत होकर यादव मेंहदीपुर बालाजी दर्शन के लिए निकल गए।

विज्ञापन


तीनों विधायकों को साधा
जिलाध्यक्ष पद के लिए मनीष पटेल, हरिओम ठाकुर, बलराम पटेल सहित अन्य नेता प्रयारत थे। सदाशिव यादव जीतू पटवारी के समर्थक है, लेकिन दोबारा अध्यक्ष बनने के लिए उन्होंने विधायक विशाल पटेल और संजय शुक्ला को भी साधा। दोनो विधायकों की सहमति के बाद नाथ को भी फैसला लेने में आसानी हुई।
विज्ञापन


दूसरी बाद पद नहीं मांगा
सदाशिव यादव का कहना है कि उन्होंने कभी दोबारा अध्यक्ष बनने के लिए नेताओं को नहीं कहा। जिले में संगठन के मजबूत होने के कारण दूसरी बार अध्यक्ष बनाया। कमल नाथ ने भोपाल बुलाकर दोबारा अध्यक्ष बनाने के बारे में बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बागड़ी 34 साल आए थे राजनीति में

शहर अध्यक्ष बने अरविंद बागड़ी 34 साल पहले राजनीति में आए थे। पूर्व विधायक अशोक शुक्ला ने उन्हें वार्ड अध्यक्ष बनाया था। इके बाद वे यूथ कांग्रेस के शहर महामंत्री रहे। 13 साल तक वे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रहे। फिर प्रदेश महामंत्री ने। दो बार बागड़ी पार्षद भी रहे। वैश्य समाज में भी बागड़ी महत्वपूर्ण पदों पर रहे है। सोशल इंजीनियरिंग में माहिर बागड़ी ने सभी गुटों को साध रखा है। जिसका फायदा उन्हें मिला।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed