{"_id":"641effd4962e449c7b028a13","slug":"former-minister-sajjan-singh-verma-said-women-children-and-dalits-are-the-most-tortured-in-the-state-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News:पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बोले-महिलाओं, बच्चों और दलितों पर प्रदेश में सबसे ज्यादा अत्याचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News:पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बोले-महिलाओं, बच्चों और दलितों पर प्रदेश में सबसे ज्यादा अत्याचार
Sat, 25 Mar 2023 07:36 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sat, 25 Mar 2023 07:36 PM IST
सार
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की प्रधानमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि कांग्रेस तो यह मांग करती है कि सुप्रीम कोर्ट के जज यह समीक्षा करे कि क्या राहुल गांधी की टिप्पणी अपराध की श्रेणी में आती है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा।
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
पूर्व मंत्री व सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने प्रदेश सरकार पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़े बता रहे है कि मध्य प्रदेश महिलाओं, बच्चों और दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे है। मध्य प्रदेश कभी शांति का टापू माना जाता था, लेकिन भाजपा सरकार की सरपस्ती में अब अपराधियों का राज स्थापित होने लगा है। देश के गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश के दौरे पर है। उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिए कि उनके गृह विभाग की रिपोर्ट झूठी है या प्रदेश में वाकई अपराध बढ़े है।
विज्ञापन
वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की प्रधानमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि कांग्रेस तो यह मांग करती है कि सुप्रीम कोर्ट के जज यह समीक्षा करे कि क्या राहुल गांधी की टिप्पणी अपराध की श्रेणी में आती है। केंद्र सरकार महंगाई के मुद्दे से जनता को भटकाने के लिए दूसरे मुद्दों को हवा करती है। युवाओं को सब्जबाग दिखाना, किसानों से झूठे वादे कर भाजपा ने देश की जनता के साथ जो अपराध किया है, उसकी सजा जनता जरुर देगी। केंद्र सरकार न काला धन देश में ला सकी और न ही लोगों के खातों में १५ लाख रुपये डलवा पाई।
विज्ञापन
जनता चुनाव की तिथि का इंतजार कर रही है
वर्मा ने कहा कि जब सरकार गलत कदम उठती है तो छोटे-छोटे देशों में जनता सड़क पर आ जाती है, लेकिन हमारे देश में जनता सड़कों पर नहीं आती, बल्कि चुनाव की तारिखों का इंतजार करती है। जब चुनाव आएंगे तो जनता सरकार की गलत नीतियों का बदला लेगी। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेता राजेश चौकसे, संतोष सिंह गौतम, अमन बजाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
