फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Former minister Ranjana Baghel son yashwardhan drowned in the choral river

Indore: पूर्व मंत्री रंजना बघेल का बेटा दोस्तों के साथ नदी में बहा, पेड़ पकड़ा, ग्रामीणों ने देर रात बचाया

Sat, 16 Sep 2023 08:54 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 16 Sep 2023 08:54 AM IST
सार

यशवर्धन दोस्तों के साथ चोरल नदी में पार्टी कर रहा था, नदी के बीच युवकों ने अपनी कार खड़ी की थी। पानी का बहाव तेज हुआ तो कार के साथ ही बह गए। देर रात सभी को बचाया गया।

विज्ञापन
Former minister Ranjana Baghel son yashwardhan drowned in the choral river
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में तेज बारिश की वजह से पूर्व मंत्री रंजना बघेल का बेटा यशवर्धन चोरल नदी में बह गया। उसके साथ बहे दो दोस्तों को पहले बचा लिया गया लेकिन यशवर्धन की तलाश देर रात तक जारी रही। गांव वाले, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी रहीं। देर रात उसे भी बचा लिया गया।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार शाम की है। यशवर्धन अपने दोस्तों के साथ चोरल नदी के बीच गाड़ी ले जाकर पार्टी कर रहा था। इस दौरान नदी में पानी बढ़ जाने से तीनों दोस्त गाड़ी सहित बह गए। यशवर्धन कई घंटों तक पेड़ पर फंसा रहा फिर उसका हाथ छूट गया और वह पानी में बह गया। 
विज्ञापन


पेड़ पकड़कर बहुत देर तक बचा रहा, बाद में बहा
जानकारी मिली है कि यश दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने खुड़ैल के पास स्थित रतबी फाॅर्म हाउस पर गया था। सभी दोस्तों ने नदी के बीच गाड़ी खड़ी की और पार्टी करने लगे। बारिश शुरू होने के कुछ देर के बाद नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि इनकी गाड़ी भी उसमें बह गई। तीनों दोस्त करीब आधा किमी तक बहते रहे। सभी ने पेड़ या अन्य चीजों का सहारा लिया। गांव के लोग तुरंत तीनों को बचाने के लिए पहुंचे। रात 12.30 बजे तक ग्रामीणों ने यश के दोस्त ओजस व एक एक अन्य दोस्त को निकाल लिया था। पूर्व मंत्री बघेल भी मौके पर पहुंच गई थीं। गांव वालों ने बताया कि यश कुछ देर तक पेड़ की शाखा पकड़कर बैठा रहा लेकिन बाद में पानी का बहाव और तेज हुआ तो वह बह गया। रात में सर्चिंग अंधेरे की वजह से धीमी पड़ी थी लेकिन देर रात यश को भी बचा लिया गया। पूर्व मंत्री को जब यह बात पता चली तो वे बेहोश हो गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed