फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Fed up with usurer woman young man commits suicide

Indore: सूदखोर महिला से तंग युवक ने की आत्महत्या, तीन हजार रुपए के बदले 37 हजार रुपए लिए

Thu, 24 Aug 2023 08:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 24 Aug 2023 08:11 PM IST
सार

युवक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने लिखा है कि उसे ब्याज के लिए बहुत परेशान किया जा रहा था। 
 

विज्ञापन
Fed up with usurer woman young man commits suicide
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक युवक ने सूदखोर ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सूदखोर ने युवक से तीन हजार रुपए की उधारी के बदले 37 हजार रुपए ले लिए थे। प्रदेश में सूदखोरों से परेशान होकर अब तक कई लोगों ने आत्महत्या की है लेकिन इतना अधिक ब्याज लेने की बात बहुत कम मामलों में सामने आई है। युवक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने लिखा है कि उसे ब्याज के लिए बहुत परेशान किया जा रहा था। 
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला शहर के एमआईजी इलाके के विकास नगर का है। यहां पर पेंटिंग का काम कर रहे एक मजदूर निहाल रंगारी ने सुसाइड किया है। निहाल रंगारी ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने एक महिला से तीन हजार रुपए लिए थे और आरोपी महिला ने मुझे बहुत परेशान किया। हालांकि सुसाइड नोट में 3000 रुपए उधार की जगह 300 ही लिखा है। परिजन ने आरोप लगाया है कि युवक ने महिला से तीन हजार रुपए लिए थे और वह उसे 37 हजार रुपए दे चुका था। इसके बाद भी महिला उसे परेशान कर रही थी। महिला ने छह महीने में युवक से 37 हजार रुपए ब्याज के ले लिए थे इसके बाद भी वह उससे रुपए मांग रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed