फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Father strangles seven-year-old son to death in Indore

Indore: इंदौर में पिता ने की सात साल के बेटे की गला घोट कर हत्या

Mon, 15 May 2023 01:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 15 May 2023 01:51 PM IST
सार

सात साल के अपने ही बेटे की गला घोटकर एक पिता ने हत्या कर दी। घटना इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र की है। हत्या क्यों की गई। इसकी वजह पता नहीं चली है। पिता नशे का आदि है और आए दिन घर में विवाद करता था।

विज्ञापन
Father strangles seven-year-old son to death in Indore
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के तेजाजी  क्षेत्र में एक निर्दयी पिता ने दूसरी पत्नी के दबाव में अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। दूसरी पत्नी ने रविवार को फोन कर आरोपी से कहा था कि यदि पहली पत्नी का बेटा साथ रहेगा तो वह उसे छोड़ देगी। इसके बाद आरोपी ने अपने बेटे का रात में गला घोट दिया और फरार हो गया। सुबह कमरे मेें दादी ने मृत अवस्था में पोते को देखा और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार लिंबोदी क्षेत्र में रहने वाले पिता शाशिकांत मुंडे एक कंपनी में कार ड्रायवर है। उसकी दूसरी पत्नी मायके गई हुई है और दो माह पहले ही डिलेवरी हुई थी। उसने रविवार रात को शाशिकांत को फोन लगाया और कहा कि वह ससुराल में तभी आएगी, जब प्रतीक वहां नहीं होगा। उसने घर आने से साफ मना कर दिया तो फोन पर ही काफी देर तक दोनों के बीच बहस होती रही।

विज्ञापन

इसके बाद शाशिकांत घर से चला गया। रात को प्रतीक अपने पिता के कमरे में सोने चला गया। रात को शाशिकांत घर लौटा और अपने कमरे में चले गया और अपने बेटे का गला घोट दिया। सुबह दादी कृष्णा प्रतीक को उठाने गई तो वह कमरे में मृत अवस्था में मिला। तब शशिकांत कमरे में नहीं था। प्रतीन के गले और मुंह पर निशान थे। कृृष्णा ने परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। आरोपी का बड़ा भाई प्रतीक को लेकर अस्पताल गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा सील कर दिया। अब पुलिस पिता की तलाश कर रही है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed