फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   During the laying of pipe in Indore, soil sank, laborer died

Indore News: इंदौर मेें पाइप बिछाने के दौरान धंसी मिट्टी , मजदूर गंभीर

Sat, 18 Mar 2023 01:28 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 18 Mar 2023 01:28 AM IST
सार

गंगवाल बस स्टैैंड से सरवटे  बस स्टैंड तक बनाई जा रही सड़क के एक तरफ नगर निगम नाला टेपिंग के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहा है। मच्छी बाजार ब्रिज के आगे शुक्रवार शाम को अचानक मिट्टी धंस गई और एक मजदूर  मिट्टी में दब गया।

विज्ञापन
During the laying of pipe in Indore, soil sank, laborer died
मच्छी बाजार में मजदूर में दबा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के मच्छीबाजार क्षेत्र मेें नाला टेपिंग के पाइप डालने के दौरान एक मजदूर मिट्टी के ढेर में दब गया। पोकलेन की मदद से मजदूर गड्ढे में खड़ा होकर एक पाइप को दूसरे पाइप मेें बिछाने की कोशिश कर रहा था। इस बीच अचानक मिट्टी धंस गई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक गंभीर रुप से घायल हो चुका था।

विज्ञापन

गंगवाल बस स्टैैंड से सरवटे बस स्टैंड तक बनाई जा रही सड़क के एक तरफ नगर निगम नाला टैपिंग के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहा है। मच्छी बाजार ब्रिज के आगे शुक्रवार शाम को अचानक मिट्टी धंस गई और एक मजदूर की मिट्टी में दब गया। जैसे ही यह हादसा हुआ तो आसपास के रहवासी भी मौके पर पहुंचे। यह देख पोकलेन चालक इस डर से भाग गया कि कही लोग उसे न पीट दे।

विज्ञापन

मौके से नगर निगम के इंजीनियर भी भाग खड़े हुए। लोगों ने खुद ही मिट्टी हटाकर मजदूर को बचाने की कवायद शुरू कर दी। इस बीच दूसरी साइट पर काम कर रहा जेसीबी चालक आया और उसने पोकलेन से मिट्टी हटाने का काम शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे बाद मिट्टी का ढेर हटाने के बाद मजदूर को निकाला जा सका और उसे अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed