{"_id":"6a20f8347517d3d98206a142","slug":"due-to-suspicion-of-character-the-husband-murdered-his-wife-police-arrested-the-husband-before-disposing-of-the-dead-body-indore-news-c-1-1-noi1551-4357324-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: चरित्र शंका में वहशी बना पति, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला; शव ठिकाने लगाने से पहले पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: चरित्र शंका में वहशी बना पति, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला; शव ठिकाने लगाने से पहले पुलिस ने दबोचा
Thu, 04 Jun 2026 09:47 AM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:47 AM IST
सार
इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के उज्जैनी गांव में पति राहुल वर्मा ने चरित्र शंका के चलते पत्नी सुमन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फोन पर बहन से बात करने को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट में सुमन की मौत हो गई। लाश ठिकाने लगाने से पहले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के उज्जैनी गांव में पति राहुल वर्मा ने चरित्र शंका के चलते पत्नी सुमन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फोन पर बहन से बात करने को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट में सुमन की मौत हो गई। लाश ठिकाने लगाने से पहले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हत्या
विस्तार
इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के उज्जैनी गांव में रहने वाले एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने ही वाला था कि पुलिस ने धरदबोचा। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के पीछे चरित्र शंका बताया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि पूरा मामला खुड़ैल थाना क्षेत्र के उज्जैनी गांव का है। बुधवार को यहां रहने वाला राहुल वर्मा और उसकी पत्नी सुमन में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि राहुल ने सुमन से मारपीट कर दी। गुस्से में राहुल ने सुमन को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि पति राहुल अपनी पत्नी के चरित्र पर हमेशा शंका करता था। घटना के समय पत्नी सुमन अपनी बहन से बात कर रही थी और इसी दौरान पति राहुल वहां पर आ गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान के हमले में उज्जैन के मंजूर अहमद की मौत, भांजी की शादी के लिए लौट रहे थे
विज्ञापन
फोन पर बात करने को लेकर हुआ विवाद
पति राहुल ने पूछा कि किससे बात कर रही हो। पत्नी ने बताया गया कि मैं अपनी बहन से बात कर रही हूं, लेकिन पति को पत्नी की बातों पर विश्वास नहीं हुआ। राहुल ने पत्नी का फोन छीन लिया और उसे चेक करने लगा। इसी दौरान पत्नी ने विरोध किया तो राहुल ने उसे पीटना शुरू कर दिया। घटनाक्रम में पत्नी सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद राहुल घबरा गया। फिर उसने लाश ठिकाने लगाने की योजना बनाई। लेकिन मारपीट का शोर सुनकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। लाश ठिकाने लगाता उससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। सुमन को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत की पुष्टि की गई। पुलिस राहुल से पूछताछ कर रही है।
