{"_id":"6306863d7806ff109e2e18ef","slug":"double-vaccinated-76-year-old-woman-dies-in-indore-fron-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: उच्च रक्तचाप से पीड़ित 76 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत, लग चुकी थीं टीके की दोनों खुराकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: उच्च रक्तचाप से पीड़ित 76 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत, लग चुकी थीं टीके की दोनों खुराकें
Thu, 25 Aug 2022 01:42 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:42 AM IST
सार
महिला उच्च रक्तचाप और मधुमेह संबंधी समस्याओं से पीड़ित थी जो 17 अगस्त को शहर के एक अस्पताल में भर्ती हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि महिला उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित थी साथ ही उसको कोरोना की दोनों खुराकें लग चुकी थीं।
विज्ञापन
उच्च रक्तचाप और मधुमेह संबंधी समस्याओं से पीड़ित थी महिला
इंदौर के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ बीएस सैत्य ने सोमवार की रात कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मौत हो गई एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला उच्च रक्तचाप और मधुमेह संबंधी समस्याओं से पीड़ित थी जो 17 अगस्त को शहर के एक अस्पताल में भर्ती हुई थी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में कुल कोरोना केस बढ़े
वहीं मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना के 51 मामले सामने आए। इसी के साथ मध्यप्रदेश में कुल कोरोना केस की संख्या बढ़कर 10,53,071 हो गई है। जबकि कोरोना से मौतों की संख्या 10,769 हो गई है। अधिकारी ने कहा कि ठीक होने वालों की संख्या 81 बढ़कर 10,41,696 हो गई है, अब राज्य में 606 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोविड-19 का पता लगाने के लिए 24 घंटों में 5,782 स्वाब नमूनों की जांच की गई, मध्यप्रदेश में अब तक किए गए परीक्षणों की संख्या 2,98,58,407 हो गई। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में अब तक 12,82,86,076 कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है, जिसमें बुधवार को 87,846 शामिल हैं।
