फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Donation wasted in Mahakal, 10 lakh spent on red carpet for former President

Ujjain News: महाकाल में दान की फिजूलखर्ची, पूर्व राष्ट्रपति के लिए रेड कारपेट पर 10 लाख खर्च

Wed, 21 Dec 2022 10:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 21 Dec 2022 10:50 PM IST
सार

महाकाल मंदिर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन पर 60 लाख रुपये मंदिर ट्रस्ट ने खर्च किए। विधानसभा में एक कांग्रेस विधायक महेश परमार द्वारा मांगे गए खर्च के ब्यौरे में इसका खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Donation wasted in Mahakal, 10 lakh spent on red carpet for former President
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

महाकाल मंदिर में भक्तों द्वारा दान में दी गई राशि वीवीआईपी पर दिल खोलकर खर्च की जा रही है। इसका खुलासा विधानसभा में कांग्रेस विधायक महेश परमार द्वारा महाकाल ट्रस्ट द्वारा किए गए खर्च का ब्यौरा मांगे जाने पर हुआ। विधानसभा में पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने पांच साल के खर्च का हिसाब दिया।

विज्ञापन


पांच माह पहले उज्जैन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आए थे। उनके आगमन पर खर्च की गई राशि का ब्यौरा भी उसमें शामिल था। परमार के अनुसार भक्तों ने जो राशि दान में दी। उसका खर्च भक्तों की सुविधाएं बढाने पर होना चाहिए,जबकि उसका खर्च दूसरे कामों पर हो रहा है। ट्रस्ट ने 60 लाख रुपये कोविंद के आगमन के पहले किए गए कामों पर खर्च किए गए। उसमें 10 लाख रुपये रेड कारपेट कारपेट पर खर्च हुए।

विज्ञापन

फूलों पर ढाई लाख खर्च
कोविंद के आगमन पर मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया था। इस पर ढाई लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। 40 लाख रुपये नंदी हाल से निर्गम द्वार तक सिर्फ सजावट में खर्च हुए। इसके अलावा छह लाख से ज्यादा की राशि कवर जूट मेट खरीदने पर खर्च की गई। आगमन के लिए प्रधानमंत्री व मु्ख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये और रेडक्रॉस सोसायटी से 10 लाख रुपये की राशि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगमन के दौरान मंदिर परिसर में रेड कारपेट बिछाया गया था। इसके अलावा अन्य काम भी हुए। परमार ने मंदिर में बांटे जाने प्रसाद के पैकेट पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पैकेट पर शिखर का फोटो है,जबकि प्रसाद खत्म होने के बाद पैकेट फेंक दिया जाता है। इससे शिखर का अपमान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed