फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Dog has injured five children in Rau's colony in six days, people stopped coming out of their houses

Indore: राऊ की काॅलोनी में छह दिन मेें पांच बच्चो को घायल कर चुके है श्वान, लोगों ने घरों से बाहर निकलना छोड़ा

Mon, 10 Jul 2023 08:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 10 Jul 2023 08:20 PM IST
सार

काॅलोनी के रहवासी बी.सिसौदिया ने बताया कि उनकी पत्नी बच्चों को स्कूटी पर बैठकर स्कूल छोड़ने जा रही थी।  एक श्वान गाड़ी की तरफ लपका। पीछे बैठे बेटे को पहले काटने की कोशिश की। इसके बाद छोटे बेटे के पैर में तीन दांत श्वान ने गड़ा दिए।

विज्ञापन
Dog has injured five children in Rau's colony in six days, people stopped coming out of their houses
आवारा श्वानों ने बच्चे को किया घायल। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

राऊ की शिवसागर काॅलोनी की एक गली में  आवारा श्वानों का इतना खौफ हो चुका है कि काॅलोनी में रहने वाले लोग बेेवजह घर से बाहर नहीं निकल रहे। निकलते भी है तो यह पहले यह देखते है कि गली में आवारा श्वान तो नहीं घूम रहे हैै। छह दिन मेें पांच बच्चों को काॅलोनी में तीन श्वान काट कर घायल कर चुके हैै।

विज्ञापन

रहवासियों नेे नगर निगम अफसरों को शिकायत भी की, लेकिन कोई श्वानों को पकड़ने नहीं आ रहा हैै। आवारा श्वान सुबह के समय बच्चों पर हमले कर रहे है, जब वे स्कूल के लिए घर से निकलते हैै। किसी के पैर तो किसी की जांघों को श्वान काट चुके है।

विज्ञापन

काॅलोनी के रहवासी बी.सिसौदिया ने बताया कि उनकी पत्नी दोनो बच्चों को स्कूटी पर बैठकर स्कूल छोड़ने जा रही थी। तभी एक श्वान गाड़ी की तरफ लपका। सबसे पीछे बैठे बेटे को पहले काटने की कोशिश की, लेकिन उसने जूते पहन रखे थे। इसके बाद स्कूटी के बीच में बैैठे छोटे बेटे के पैर में तीन दांत श्वान ने गढ़ा दिए। उसे अस्पताल ले जाकर इंजेक्शन लगवाना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

काॅलोनी के रहवासी अजय करमरकर बताते है कि काॅलोनी के रहवासी सुबह और शाम के समय गली में वाॅक करते है, लेकिन श्वानों के आंतक के कारण सब बंद है। लोग घर से निकलने मेें घबरा रहे है। श्वान वाहन चालकों पर भी लपकते है, इस कारण गली में हादसे का खतरा भी हमेशा बना रहता है। नगर निगम को तत्काल श्वानों को पकड़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed