फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Divyang said the lift is not working the collector illaiyaraja t himself has come

Indore News: दिव्यांग बोले- साहब! लिफ्ट खराब है ऊपर नहीं चढ़ सकते, कलेक्टर उनसे मिलने खुद ग्राउंड फ्लोर आ गए

Tue, 08 Aug 2023 06:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 08 Aug 2023 06:33 PM IST
सार

दिव्यांगों की परेशानी सुनकर अधिकारियों को मदद के लिए निर्देशित किया, अब 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों को ही मिलेगी स्कूटी

 

विज्ञापन
Divyang said the lift is not working the collector illaiyaraja t himself has come
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी मंगलवार को जनसुनवाई के बीच में से दिव्यांगों से मिलने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गए। दरअसल लिफ्ट खराब होने की वजह से दिव्यांग फर्स्ट फ्लोर तक नहीं आ पा रहे थे। जैसे ही कलेक्टर को यह पता चला वे खुद उनसे मिलने पहुंच गए। 
विज्ञापन


एक साथ खराब हुई तीनों लिफ्ट
सोमवार शाम को कलेक्टोरेट की तीनों लिफ्ट एक साथ खराब हो गईं थी। इनका मेंटेनेंस मंगलवार तक चलता रहा और जनसुनवाई के पहले तक भी ये ठीक नहीं हो पाईं। सुबह जब दिव्यांग आवेदक अपनी परेशानी लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि लिफ्ट खराब है। व्हील चेयर से सीढ़ियों से ऊपर जाना दिव्यांग आवेदकों के लिए आसान नहीं था। इसलिए वे फर्स्ट फ्लोर पर ही रुक गए और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। कलेक्टर को जैसे ही यह पता चला वे खुद नीचे आ गए। 
विज्ञापन


80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों को ही मिलेगी स्कूटी
जनसुनवाई में पहुंचे दिव्यांगों को कलेक्टर की तरफ से आर्थिक सहायता दी गई। साथ ही ये भी तय किया गया कि अमृत योजना के तहत अब 80 प्रतिशत से ऊपर के दिव्यांगों को ही स्कूटी दी जाएगी। अभी तक इस तरह का क्राइटेरिया नहीं था। 40 प्रतिशत, 60 प्रतिशत तक के दिव्यांगों को भी वाहन के रूप में स्कूटी दी जाती थी। इसी तरह दोना-पत्तल बनाने वाले दिव्यांग दंपती को एक लाख रुपए भी मंजूर किए गए। इस राशि से उक्त दिव्यांग दंपती के रोजगार में वृद्धि होगी और वह आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed