फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Digvijay Singh said- Government should study to give ST reservation to Dhangar communitya

Indore:दिग्विजय सिंह ने कहा- धनगर समाज को एसटी आरक्षण देने के लिए अध्ययन करे सरकार

Sun, 30 Jul 2023 08:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 30 Jul 2023 08:19 PM IST
सार

समाज ने अहिल्याबाई की प्रतिमा इंदौर के आसपास किसी पहाडी पर लगाने की मांग की। उस स्थान को समाज को आवंटित करने की मांग की गई। इसके अलावा शहर के प्रवेश मार्ग पर होलकर राजवंश से जुड़ा द्वार भी बनाने की मांग उठी।

विज्ञापन
Digvijay Singh said- Government should study to give ST reservation to Dhangar communitya
धनगर समाज के सम्मेलन मेें सिंह - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

समग्र धनगर समाज का सम्मेलन रविवार को गांधीहाॅॅल में आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि धनगर समाज का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व है।एक साधरण से धनगर परिवार मे जन्मे मल्हारराव होलकर ने अपने पराक्रम से मालवा की सुबेदारी प्राप्त की। उनकी बहू पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर ने राजवंश की ख्याती देशभर में फैलाई। अहिल्याबाई के राज में जनता शासक थी। सिंह ने कहा कि धनगर समाज को एस टी आरक्षण के मामले में भी सरकार को विस्तृत अध्ययन करना चाहिए।

विज्ञापन

कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री रेवन्ना ने कहा की धनगर समाज हर प्रदेश में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, धनगर समाज की देश में 14 करोड़ जनसंख्या है बस उसे संगठित होने की जरुरत है। नितिन गुरुजी ने कहा की समाज तभी प्रगति करेगा जब युवा समाज के प्रति अपना सामाजिक दायित्व निभाएगा। अतिथियों का स्वागत जतिन थोरात, जितेश होलकर, अभिषेक गावड़े, रंजीत भांड ने किया।

विज्ञापन

समाज ने सरकार के सामने रखी यह मांग

समाज ने अहिल्याबाई की प्रतिमा इंदौर के आसपास किसी पहाडी पर लगाने की मांग की। उस स्थान को समाज को आवंटित करने की मांग की गई। इसके अलावा शहर के प्रवेश मार्ग पर होलकर राजवंश से जुड़ा द्वार भी बनाने की मांग उठी। सम्मेलन मेें कहा गया कि मध्य प्रदेश में धनगर समाज व उपजातियों के 70 लाख मतदाता है, इसलिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी राजनीतिक दलों को देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed