फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Digvijay said on One Nation One Election – One Nation, One Income

Indore News: वन नेशन वन इलेक्शन पर बोले दिग्विजय- वन नेशन, वन इनकम की नीति लाए सरकार

Sun, 03 Sep 2023 06:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 03 Sep 2023 06:49 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक दिवसीय दौरे के लिए आए। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा की।

विज्ञापन
Digvijay said on One Nation One Election – One Nation, One Income
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वन नेशन, वन इलेक्शन की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें वन नेशन, वन इनकम की बात करनी चाहिए। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर में कहीं। वे यहां पर एक दिवसीय दौरे के लिए आए। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा से दुखी होकर कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल हो रहें हैं। 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन के लिए जो कमेटी बनाई गई है उसमें पूर्व राष्ट्रपति को मुख्य काम दिया गया है। इस पर दिग्विजय सिंह ने साफ कहा कि इससे पहले किसी भी पूर्व राष्ट्रपति को इतना हल्का काम नहीं दिया गया है। इस तरह का काम राष्ट्रपति को देना उनका अपमान करना है। वन नेशन, वन इलेक्शन भारतीय संविधान पर एक बहुत बड़ा हमला है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा पर तंज कसते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब चुनाव आ रहे हैं तो उससे पहले उन्हें यात्राएं याद आ रही हैं। अब भाजपा सरकार को जनता की याद आ रही है।
विज्ञापन


देश में अमीरी गरीबी के बीच खाई बढ़ती जा रही
दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में आज अमीरी गरीबी के बीच खाई तेजी से बढ़ती जा रही है। सरकार इस पर क्यों कुछ नहीं कर रही है। आज तेजस्वी यादव ने एक काफी अच्छा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वन नेशन वन इलेक्शन से अच्छा केंद्र सरकार वन नेशन, वन इनकम करके दिखाए और अमीरी-गरीबी के बीच जो खाई बनी हुई है, उसे खत्म करके दिखाए। आज देश को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed