{"_id":"683308f9843ee06724049f29","slug":"devi-ahilya-s-300th-birth-anniversary-will-be-celebrated-as-indore-gaurav-day-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती इंदौर गौरव दिवस के रूप में मनेगी, अनेक कार्यक्रम होंगे, आतिशबाजी भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती इंदौर गौरव दिवस के रूप में मनेगी, अनेक कार्यक्रम होंगे, आतिशबाजी भी होगी
Sun, 25 May 2025 05:42 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 25 May 2025 05:42 PM IST
सार
देवी अहिल्या की जयंती पर भोपाल में बड़ा सम्मेलन हो रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे है। प्रधानमंत्री उनकी जयंती पर 300 रुपये का एक विशेष सिक्का भी जारी कर रहा है। इसका नोटिफिकेशन हो चुका है
विज्ञापन
देवी अहिल्या प्रतिमा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती 31 मई को आ रही है। इसे लेकर 28 मई से 31 मई तक इंदौर में अलग-अलग आयोजन होने जा रहे हैं। नगर निगम इस जयंती को इंदौर गौरव दिवस के रूप में मना रहा है। गौरव दिवस पर गायक जुबिन नौटियाल का एक शो भी इंदौर में होने जा रहा है। इसके अलावा अहिल्या बाई के जीवन पर आधारित एक नाटिका का मंचन भी इंदौर में होगा।
विज्ञापन
देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती पर भोपाल में बड़ा सम्मेलन हो रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इंदौर में होने वाले कार्यक्रमों में उल्लेखनीय काम करने वालों को नगर निगम की तरफ से इंदौर गौरव सम्मान भी दिया जाएगा। इसके अलावा गौरव दिवस पर प्रमुख स्थानों पर आतिशबाजी भी होगी।
विज्ञापन
मेट्रो का संचालन होगा शुरू
देवी अहिल्या की जयंती पर इंदौर मेट्रो ट्रेन का संचालन भी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे। मेट्रो ट्रेन शहर के सात किलोमीटर हिस्से में चलेगी। शहर के अन्य सामाजिक संगठन व संस्थाएं भी अलग-अलग आयोजन 28 मई से करने जा रहे हैं। इससे पहले इंदौर के राजवाड़ा में प्रदेश की मोहन यादव सरकार 20 मई को कैबिनेट बैठक भी कर चुकी है।
विज्ञापन
