{"_id":"63c546c68416f4117400b906","slug":"delay-in-results-of-medical-university-of-madhya-pradesh-will-be-ineligible-for-neet-pg-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मध्यप्रदेश के मेडिकल विवि के रिजल्ट में देरी, विद्यार्थी नीट पीजी के लिए हो जाएंगे वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मध्यप्रदेश के मेडिकल विवि के रिजल्ट में देरी, विद्यार्थी नीट पीजी के लिए हो जाएंगे वंचित
Mon, 16 Jan 2023 06:14 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 16 Jan 2023 06:14 PM IST
सार
5 मार्च को अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 जनवरी है। मध्यप्रदेश में मेडिकल यूनिवर्सिटी के रिजल्ट देर से आने के कारण प्रदेश के हजारों छात्र इस परीक्षा से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
एमजीएम मेडिकल काॅलेज
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मेडिकल विश्वविद्यालयों के रिजल्ट में होने वाली देरी हजारों मेडिकल छात्रों का भविष्य बिगाड़ सकती है। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली परीक्षा के ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 27 जनवरी तय की गई है, जबकि अभी तक प्रदेश के मेडिकल विश्वविद्यालयों के रिजल्ट ही नहीं आए हैं।
विज्ञापन
इस कारण कई छात्र नीट पीजी 2023 के फार्म ही नहीं भर पाएंगे। एमजीएम एलुमनी एसोसिएशन ने फार्म की भरने अंतिम तिथि 31 जुलाई करने की मांग की है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने नेशनल परीक्षा बोर्ड के माध्यम से होने वाली नीट पीजी परीक्षा में मध्यप्रदेश के एमबीबीएस होने के बाद इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को नजरअंदाज कर दिया गया है।
विज्ञापन
एमजीएम एलुमनी एसोसिएशन इंदौर के अध्यक्ष डॉ शेखर डी राव, सचिव डॉ संजय लोंढे ने बताया कि 5 मार्च को अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 जनवरी है। मध्यप्रदेश में मेडिकल यूनिवर्सिटी के रिजल्ट देर से आने के कारण प्रदेश के हजारों छात्र इस परीक्षा से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
उनका कहना है कि यदि इसे 31 जुलाई किया जाए तो हजारों इंटर्न परीक्षा दे सकेंगे। कुछ प्रभावशाली राज्यों के कारण मेडिकल छात्रों के इंटर्नशिप पूरी करने की समयावधि 30 जून कर दी गई है, लेकिन तब तक मध्यप्रदेश के मेडिकल विश्व विद्यालयों के रिजल्ट ही नहीं आते हैं।
यदि समय नहीं बढ़ाया गया तो फिर मेडिकल छात्र अगले साल ही नीट पीजी दे पाएंगे। इंदौर के मेडिकल छात्र भी समय बढ़ाने के लिए आवाज उठाने लगे है। उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार को भी हस्तक्षेप करना चाहिए और फार्म भरने की समय सीमा बढ़ाई जाना चाहिए, ताकि इस परीक्षा से मेडिकल छात्र वंचित न रहें।
