फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Dangerous canine distemper virus found in sick leopard, shifted to forest area

Indore: बीमार तेंदुए में मिला खतरनाक कैनाइन डिस्टेंपर वायरस, फॉरेस्ट एरिया में शिफ्ट किया

Sun, 03 Sep 2023 08:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 03 Sep 2023 08:04 PM IST
सार

संक्रमण तेंदुए के शरीर में भी फैल गया। दिमागी तौर पर तेंदुआ स्वस्थ्य नहीं है। वह अपनी आक्रमकता खो चुका है। यही वजह है कि जब गांव में लोग उसके आसपास खड़े थे या उसे छू रहे थे तो उनसे हमला नहीं किया।

विज्ञापन
Dangerous canine distemper virus found in sick leopard, shifted to forest area
तेंदुए को फिर जंगल में छोड़ा गया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के चिड़िया घर में बीमार तेंदुए में खतरनाक कैनाइन डिस्टेंपर वायरस मिला,इसकी जबलपुर वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक लैब ने पुष्टि की।तेंदुए को सोनकच्छ फॉरेस्ट एरिया में शिफ्ट किया गया। जू प्रभारी डॉ उत्तम यादव ने कहा की वायरस खतरनाक है। इसका वाइल्ड लाइफ में मिलना रेयर है। साउथ अफ्रीकन बिग कैट भी इस वायरस का शिकार बन चुकी है।

विज्ञापन


तेंदुए में मिले वायरस की जानकारी देश की वाइल्ड लाइफ हाई अथॉरिटी को दी है। तेंदुए का वायरस दूसरे जानवरों में नहीं फैले।इसके चलते तेंदुए को चिड़िया घर से टीम लेकर सोनकच्छ फॉरेस्ट एरिया के लिए रवाना हुई, तेंदुए को सोनकच्छ फॉरेस्ट एरिया में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन

शनिवार को देवास जिले के सोनकच्छ के गांव इकरोता में मिले बीमार तेंदुए को इलाज के लिए इंदौर लाया गया है। वह दिमागी तौर पर बीमार है और ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। उसके ब्लड के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। लैब ने कैनाइन डिस्टेंपर वायरस तेंदुए के खून में मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिडि़याघर के डाॅ. उत्तम यादव ने बताया कि संक्रमण तेंदुए के शरीर में भी फैल गया। दिमागी तौर पर तेंदुआ स्वस्थ्य नहीं है। वह अपनी आक्रमकता खो चुका है। यही वजह है कि जब गांव में लोग उसके आसपास खड़े थे या उसे छू रहे थे तो उनसे हमला नहीं किया।तेंदुए के इलाज के लिए जबलपुर से भी डाक्टरों की टीम भी इंदौर आई थी। तेंदुए को सोनकच्छ के जंगल में शिफ्ट करने के बाद जबलपुर की टीम भी रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed