फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Cricket Premier League launched indore news

Indore News: पहले दिन 10 मैचों में दिखा शानदार उत्साह, बैंड परफोर्मेंस भी रही खास

Thu, 29 Aug 2024 10:16 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 29 Aug 2024 10:16 AM IST
सार

आपसी बॉन्डिंग के साथ वुमन एम्पावरमेंट को भी दे रहे बढ़ावा, सेंट्रल इंडियन इवेंट मैनेजर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ
 

विज्ञापन
Cricket Premier League launched indore news
क्रिकेट प्रीमियर लीग की शुरुआत। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

खेल केवल मनोरंजन का जरिया नहीं है बल्कि यह कई लोगों के बीच एक मजबूत बॉन्डिंग बनाने का बेहतरीन साधन भी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल इंडियन इवेंट मैनेजर वेलफेयर एसोसिएशन (सीएमा) ने दो दिवसीय क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया। 28 अगस्त के इस इस लीग का शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पौधे लगाकर किया, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश था। इस अवसर पर महापौर ने सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं और उनके खेल भावना की सराहना की।
विज्ञापन


सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग में कुल 12 टीमें है, जिन्हें तीन-तीन के चार ग्रुप में बांटा गया है। इसमें लीग के कुल 12 मैच होंगे। पहले दिन सभी ग्रुपों के 10 मैच हुए। हर मैच को 50 मिनट का समय दिया गया। मैच के बीच कोरियोग्राफर्स की डांस परफोर्मेंस भी हुई। शाम को मैच खत्म होने के बाद बैंड परफोर्मेंस भी की गई। सीएमा के चेयरमैन निमेष पितलिया ने कहा, लीग में कुल 12 टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में इवेंट इंडस्ट्री के विभिन्न पेशेवर जैसे कोरियोग्राफर, इवेंट प्लानर, फोटोग्राफर और कैटरर शामिल हैं। यह लीग न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच है, बल्कि इवेंट उद्योग से जुड़े लोगों के बीच आपसी सहयोग और सामूहिकता को बढ़ावा देने का भी प्रयास है।
विज्ञापन


सीएमा के सचिव ध्रुव मेहता ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक 9-सदस्यीय टीम में दो महिलाओं को शामिल किया गया है। यह कदम महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है, जिससे उन्हें इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का मौका मिले। लीग की पहली इनिंग विशेष रूप से इन महिला खिलाडिय़ों के लिए रखी गई, जिससे उन्हें खेल में अपनी क्षमता दिखाने का पूरा अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल भी होंगे 10 मुकाबले
लीग के दूसरे दिन बचे हुए दो लीग मैच होंगे। इसके बाद सुपर-8 क्वाटर फाइनल होगा। इसमें क्वालिफाई करने वाली टीम सेमीफाइनल खेलेगी और फाइनल मुकाबले के साथ लीग का समापन होगा। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed