{"_id":"64b373335e989f5024035f97","slug":"conversion-jain-to-muslim-dharmantaran-child-case-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Conversion: आठ साल के जैन बच्चे की खतना कर मुस्लिम बनाया, पिता की एफआईआर पर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Conversion: आठ साल के जैन बच्चे की खतना कर मुस्लिम बनाया, पिता की एफआईआर पर आरोपी गिरफ्तार
Sun, 16 Jul 2023 10:17 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 16 Jul 2023 10:17 AM IST
सार
Religion conversion case in Indore: आरोपी को पुलिस ने खजराना से पकड़ा, नाम बदलकर मजहबी स्कूल में एडमिशन भी करा दिया
विज्ञापन
आरोपी इलियास
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर पुलिस ने खजराना इलाके से इलियास कुरैशी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन और धोखाधड़ी सहित कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं। खजराना थाना टीआई दिनेश वर्मा ने बताया कि इलियास के खिलाफ आठ साल के मासूम बच्चे का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने बच्चे की खतना कराने के साथ उसके फर्जी प्रमाण पत्र भी बनवा लिए थे। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। शनिवार देर रात आरोपी को पुलिस ने खजराना इलाके से गिरफ्तार किया है।
क्या है मामला
महेश कुमार नाहटा ने इलियास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महेश राजस्थान के बाड़मेर जिले के ग्राम सिवाना का रहने वाला है। महेश ने पुलिस को बताया कि जून 2014 में उसकी शादी हुई थी। शाजापुर निवासी प्रार्थना उसकी पत्नी के रूप में घर पर आई और 2015 में उसने बेटे को जन्म दिया। 25 फरवरी 2018 को वह पत्नी और बेटे के साथ एक सगाई कार्यक्रम में शाजापुर आया था। यहां से कार्यक्रम अटैंड कर सब वापस अपने गांव सिवाना लौट रहे थे, तभी पत्नी ट्रेन से लापता हो गई। महेश ने पत्नी और बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट रतलाम थाने में दर्ज कराई। कुछ दिन बाद पता चला कि वह इंदौर के इलियास कुरैशी के साथ चली गई थी। इलियास को पुलिस ने रतलाम से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। जेल से छूटने के बाद इलियास ने फिर प्रार्थना को अपने पास खजराना में बुला लिया।
जैन धर्म के चलते बेटे को जाने से रोका
इस दौरान महेश ने इलियास और पत्नी को बेटे का धर्म परिवर्तन कराने से मना किया लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद मनीष ने शाजापुर कोर्ट में बेटे की अभिरक्षा को लेकर आवेदन दिया। पता नहीं मिलने से वारंट तामील ही नहीं हो पाया और महेश अपने बेटे की तलाश करता रहा।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन की जानकारी पर पहुंचे खजराना
मनीष को पता चला कि उनकी पत्नी प्रार्थना खजराना की रजा कॉलोनी में इलियास के साथ रह रही है। यहां उसने मेरे बेटे का खतना करा दिया है। इलियास ने खुद को बच्चे का पिता बताकर नाम और जन्म प्रमाण पत्र भी बदलवा दिए और बेटे का जबरन मजहबी स्कूल में एडमिशन करा दिया। मनीष ने आरोप लगाया कि मेरे बेटे को जिहादी मानसिकता की शिक्षा दी जा रही है। मनीष ने पूरे मामले की खजराना पुलिस से शिकायत की। जांच के बाद अफसरों ने केस दर्ज कर लिया। जिसमें इलियास को आरोपी बनाते हुए शनिवार रात में गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।