फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   conversion hindu christian missionary

Indore News: ‘ईसाई बन जाओ एक लाख रुपए मिलेंगे, बच्चों की शिक्षा और इलाज सब मुफ्त होगा’

Fri, 24 Mar 2023 05:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 24 Mar 2023 05:13 PM IST
सार

खुड़ैल इलाके में एक महीने में दूसरी बार धर्मांतरण का मामला सामने आया 
 

विज्ञापन
conversion hindu christian missionary
राहुल (उम्र 23 साल) पिता राजू बरगुंडा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के पास खुड़ैल इलाके में एक महीने में दूसरी बार धर्मांतरण का मामला सामने आया है। 23 मार्च को यहां कम्पेल चौकी इलाके में कुछ लोगों को एक घर में इकट्ठा किया गया। इसके बाद उन्हें धर्मांतरण से जुड़ी बातें बताई गई और कई तरह के लालच दिए गए। इस मामले में ग्राम तेलिया खेड़ी के रहने वाले रोहित पिता गोपाल कनोसिया ने राहुल (उम्र 23 साल) पिता राजू बरगुंडा की शिकायत की। इसके बाद राहुल को गिरफ्तार किया गया। खुड़ैल पुलिस ने बताया कि रोहित की शिकायत के बाद ग्राम सेलानी के राहुल (उम्र 23 साल) पिता राजू बरगुंडा पर धर्मांतरण करने और धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी राहुल गांव में ही खेती के व्यवसाय से जुड़ा है। 
विज्ञापन


बोला- मैं सभी रोग ठीक कर सकता हूं
पुलिस थाने में ग्रामीण लोगों के साथ आए रोहित ने पुलिस को बताया कि आरोपी राहुल कई दिनों से इलाके में आ रहा था। वो ग्रामीणों को कई तरह के प्रलोभन देता था और कहता था कि उसे ऐसी पूजा पाठ आती है, जिससे वह रोग ठीक कर सकता है। वह लोगों को बहुत रुपए दिलवा सकता है। इसके बाद उसने लोगों को दशहरा मैदान निवासी संदीप के घर इकट्ठा किया। इसमें प्लानिंग के तहत रोहित भी पहुंच गया और फिर राहुल को गिरफ्तार करवाया।
विज्ञापन


कई तरह के प्रलोभन दिए 
रोहित ने बताया राहुल ने यहां ग्रामीणों से कहा कि जो भी परिवार ईसाई धर्म अपना लेगा उसके हर परिवार को एक लाख रुपए मिलेंगे। सभी मिशनरी स्कूल में फ्री एजुकेशन और अस्पताल में मुफ्त उपचार मिलेगा। इसके बाद रोहित ने अपने साथियों को मामले की जानकारी देकर बुलाया फिर ग्रामीणों के साथ आरोपी राहुल को पकडक़र लाए और खुड़ैल पुलिस के सुपुर्द किया गया। राहुल से अभी पूछताछ की जा रही है। पता कर रहे हैं कि उससे इस काम में और कौन कौन जुड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed