फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   controversy broke out over touching girl in a pub in indore

MP News: गर्लफ्रेंड को गलत तरीके से टच करने पर इंदौर के कॉकटेल्स पब में चले लात-घूंसे, लड़ते-लड़ते सड़क पर आए

Mon, 29 Aug 2022 05:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 05:10 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक पब में डांस फ्लोर पर लड़की से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इस विवाद में जमकर लड़ाई और हाथापाई हुई, जिसके बाद पब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को अलग कर दिया। घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पब बंद मिला।

विज्ञापन
controversy broke out over touching girl in a pub in indore
पब में मारपीट करते हुए लोग - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदौर के कॉकटेल्स एंड ड्रीम्स पब में जमकर मारपीट हुई। विवाद लड़की छेड़ने की बात से शुरू हुआ, इसके बाद लड़की के दोस्तों और अन्य लोगों ने मिलकर मनचलों की पिटाई कर दी। दोनों तरफ के युवा लड़ते-लड़ते सड़क पर आ गए। यहां बाउंसरों ने दोनों पक्षों को अलग किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन इससे पहले ही सभी लोग भाग चुके थे।

विज्ञापन


बता दें कि ये घटना लसूड़िया स्काय अर्थ स्थित बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने पब में हुई। छेड़छाड़ की बात को लेकर पहले दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। पब में डांस कर रहे युवक ने एक अन्य युवक के साथ आई फ्रेंड पर कमेंट्स कर दिए। इससे गुस्साए युवक ने आरोपी मनचले की पिटाई शुरू कर दी। उसने युवक को पहले क्लब के अंदर मारा, फिर बाहर ले जाकर अपने अन्य दोस्तों के साथ उसकी जमकर धुनाई की। बताया जा रहा है, मारपीट के वक्त दोनों शराब के नशे में थे।

विज्ञापन

controversy broke out over touching girl in a pub in indore
मारपीट के बाद एकत्रित हुए लोग - फोटो : Social Media

दरअसल, युवकों का एक ग्रुप पब में आया था। इनमें से एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को भी साथ लाया था। चश्मदीदों के मुताबिक, क्लब में नाचने के दौरान इस युवती ने वहां डांस कर रहे एक युवक पर कमेंट्स करने और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। इतने में युवती के दोस्तों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। मैनेजर धर्मेंद्र ने बाउंसरों के साथ पहुंचकर विवाद को रोकने की कोशिश की। लेकिन हंगामा करने वाले युवक नहीं रूके। यहां से लड़ते हुए सभी बाहर आ गए। सड़क पर भी इनके बीच विवाद होता रहा।

विवाद की सूचना मिलने पर लसूड़िया थाना पुलिस वहां पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही यहां अधिकारियों ने पब को समय पर बंद करने की समझाइश दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed