फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congress leader Suresh Pachauri said – The double engine government's engine broke down in Madhya Pradesh

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी बोले- मध्य प्रदेश में डबल इंजन वाली सरकार का इंजन खराब हो गया

Sat, 03 Dec 2022 02:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 03 Dec 2022 02:23 PM IST
सार

पचौरी ने कहा कि भाजपा के शासन काल में विषम परिस्थितियां निर्मित हुई है। लोकतंत्र के चारों स्तंभों पर सवालिया निशान लग गया है। वे ठीक से काम नहीं कर पा रहे है।

विज्ञापन
Congress leader Suresh Pachauri said – The double engine government's engine broke down in Madhya Pradesh
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में ढिंढोरा पिटा जाता था कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन डबल इंजन अब खराब हो गया है। महंगाई, बेरोजगारी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।आदिवासियों पर हो अपराध के मामले में प्रदेश पहले स्थान पर है। मप्र में तीन लाख ८३ करोड़ रुपये का कर्ज है। अब शिवराज सरकार की पहचान किसान विरोधी सरकार के तौर पर हो रही है।

विज्ञापन

 

पचौरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से हर वर्ग जुड़ रहा है। हम चाहते है कि देश में लोकतंत्र कायम रहे। एक तरफ गोड़से की विचारधारा वाले लोग हैं जो इस यात्रा का मजाक उड़ा रहे हैं और दूसरी तरफ महात्मा गांधी के अनुयायी है जो इस यात्रा में शामिल होकर यह संदेश दे रहे है कि उनके लिए दल नहीं देश सबसे पहले है।

विज्ञापन


लोकतंत्र के चारो स्तंभों पर सवालिया निशान
पचौरी ने कहा कि भाजपा के शासन काल में विषम परिस्थितियां निर्मित हुई है। लोकतंत्र के चारों स्तंभों पर सवालिया निशान लग गया है। वे ठीक से काम नहीं कर पा रहे है। अभी देश में जितने लोग महत्वपूर्ण पदों पर है, वे अपनी कुर्सी का दुरुपयोग कर रहे है। यह खतरे की घंटी है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। न लोगों के खाते में रुपये आए। न बुलेट ट्रेन चली न ही १०० शहरों को स्मार्ट सिटी बनाया गया। मध्य प्रदेश के साथ भी केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। वित्त मंत्री ने प्रदेश के अफसरों को लताड़ लगाते हुए योजनाओं के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि कमल नाथ सरकार अपना कार्यकाल पूरा करती तो प्रदेश का विकास एक मिसाल बनता, लेकिन कमल नाथ सरकार साजिश कर गिरा दी गई।    

विज्ञापन
विज्ञापन
पचौरी ने कहा कि भाजपा के शासन काल में विषम परिस्थितियां निर्मित हुई है। लोकतंत्र के चारों स्तंभों पर सवालिया निशान लग गया है। वे ठीक से काम नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed