फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congress had also given proposal to former BJP MLA Sattan to contest assembly constituency number four electio

Indore: भाजपा के पूर्व विधायक सत्तन को दिया था कांग्रेस ने चार नंबर विधानसभा क्षेत्र चुनाव लड़ने का प्रस्ताव

Sun, 03 Sep 2023 12:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 03 Sep 2023 12:55 PM IST
सार

सत्तन ने कहा कि निर्णय लेने वाले पदाधिकारियों की राजनीतिक सोच है और तौर तरीका उन लोगों को पसंद नहीं आ रहे है जो जनसंघ के जमाने से पार्टी का काम कर रहे है। वे कुंठाग्रस्त हो रहे है।

विज्ञापन
Congress had also given proposal to former BJP MLA Sattan to contest assembly constituency number four electio
भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भाजपा के पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत के कांग्रेस में जाने के बाद जाने माने कवि और पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन ने खुलासा किया कि उन्हें भी कांग्रेस की तरफ से प्रस्ताव आया था। कमल नाथ ने अपने एक विश्वस्त के माध्यम से उनकेे पास प्रस्ताव भेजा था कि कांग्रेस उन्हें चार नंबर विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने के लिए तैयार है। सत्तन ने कहा कि वे इस पर विचार करेंगे, हालांकि वे ये भी बोले कि जो स्वार्थ की राजनीति करते है, वे दल बदलते है।

विज्ञापन

पूर्व विधायक सत्तन की गिनती भी उन नेताअेां मेें होती है, जो पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज है। कई बार सत्तन पार्टी के खिलाफ विवादित बयानबाजी भी कर चुके है। तीन माह पहले उन्हेें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले में भोपाल बुलाया था।

विज्ञापन


भंवर सिंह शेखावत के कांग्रेस में जाने के बाद सत्तन ने अमर उजाला में की गई चर्चा में कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता उन्हे भी अपनी पार्टी में देखना चाहते है। उन्हें कमल नाथ ने रोकड़े नामक व्यक्ति के माध्यम से चार नंबर विधानसभा से टिकट देने का प्रस्ताव भेजा था। जिस पर सत्तन ने विचार करने की बात कही। सत्तन ने कहा कि 1952 से वे भाजपा का काम कर रहे है। पार्टी मेें कई बार उतार-चढ़ाव देखे। तब मैैने पार्टी नहीं छोड़ी तो अब क्यों छोडू।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए लोगों को दो-तीन पद दिए जा रहे है

सत्तन ने कहा कि निर्णय लेने वाले पदाधिकारियों की राजनीतिक सोच है और तौर तरीका उन लोगों को पसंद नहीं आ रहा है जो जनसंघ के जमाने से पार्टी का काम कर रहे है। वे कुंठाग्रस्त हो रहे है। नए लोगों को प्रश्रय दिया जा रहा है।


एक व्यक्ति को दो-तीन पद दे रहे है। राज्य सभा में भी पहुंचा रहे है, पार्टी मेें भी जिम्मेदारी दे रहे है। पार्टी मेें अनुभव की पूजा होती हैै। अनुभव के आधार पर पद दिए जाते है। यदि पदासीन व्यकि्त श्रेय व प्रेय की राजनीति करने लग जाए तो संगठन को खतरा हो जाता है।

शेखावत का जाना दुखद

सत्तन ने कहा कि शेखावत पार्टी के पुराने नेता रहे है। वे जनसंघ के जमाने से जुड़े थे। उनके पिता ने भी पार्टी का काम किया है। स्थानीय स्तर पर उन्होंनेे कठिनाई महसूस की होगी। उनसे कुंठाग्रस्त होकर उन्होंने फैसला लिया गया। एक टिकट को लेकर  शेखावत का पार्टी  छोड़ा जाना दुखद है। उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा थी। वे भले ही कांग्रेस में चले गए, लेकिन भाषणों में कभी-कभी वे भाजपा शब्द का उल्लेख करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed