फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Cold winds dropped mercury in Indore, cold wave for four days now

Indore weather : इंदौर में ठंडी हवाओं ने गिराया पारा, अब चार दिन तक शीतलहर

Sat, 14 Jan 2023 08:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 14 Jan 2023 08:09 PM IST
सार

मकर संक्रांति के पर्व पर इंदौर के मौसम ने फिर करवट ली। ठंडी हवाएं चली तो फिजा में ठंडक घुल गई। लोग रजाईयों में दुबके नजर आए तो रात को अलाव जल उठे। सप्ताहभर तक शहर के तापमान में बढ़ौत्री देखने को मिल रही थी,लेकिन अब फिर ठंड के तेवर नजर आ रहे हैै। 

विज्ञापन
Cold winds dropped mercury in Indore, cold wave for four days now
इंदौर मेें ठंडक बढ़ने लगी है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में मौसम में शनिवार को फिर करवट ली। सुबह चली ठंडी हवाओं के कारण पारा लुढ़क गया और लोग धूप सेंकते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी से ठंड के तेवर तीखे होंगे। चार दिन तक इंदौर में ठंडा मौसम रहेगा। एक दो कोल्ड डेे भी सकते है। मौसम को देखते हुए चार दिन स्कूलों की छुटि्टयां प्रशासन ने घोषित की थी, लेकिन अब फिर ठंड के तेवर तीखे होंगे।

विज्ञापन

उत्तर भारत में बर्फबारी होने का असर अब हवाओं में ज्यादा ठंडक घुल गई है। इंदौर में शनिवार को बादल भी नजर आए और सूर्यदेवता बादलों की ओट में लुकाछिपी करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में चक्रवाती हवाओं के घेरे के कारण मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बादल नजर आ रहे थे, लेकिन बादल छंटने के बाद अब तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 18 जनवरी तक शहर में शीत लहर का असर रहेगा। इसके बाद हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिम हो जाएगा।

विज्ञापन

इसके बाद तापमान बढ़ सकता है। शुक्रवार रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था, जबकि दिन का तापमान २३.८ डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज हुआ। हवाएं 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed