फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   CM reached the spot, angry residents raised slogans, stayed for five minutes

Indore News: घटना स्थल पर पहुंचे सीएम, नाराज रहवासियों ने की नारेबाजी, पांच मिनट रुके

Fri, 31 Mar 2023 11:46 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 31 Mar 2023 11:46 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में ऐसी कुएं-बावड़ियों की जांच की जा रही है, जो खुली है या उन पर निर्माण किया गया है। उन्हें ढका जाएगा ताकि इस तरह की घटना की पुर्नरावृति न हो। 

विज्ञापन
CM reached the spot, angry residents raised slogans, stayed for five minutes
घायलों से मिलने पहुंचे सीएम शिवराज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर की बावड़ी में हुए हादसे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर आए। वे परिजनों से मिले और घटनास्थल पर भी पहुंचे। यहां नाराज लोगों ने नारेबाजी की। घटनास्थल पर पांच मिनट रुकने के बाद वे रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। राहत कार्य अभी भी जारी है। प्रदेशभर में ऐसी कुएं-बावड़ियों की जांच की जा रही है, जो खुली है या उन पर निर्माण किया गया है। उन्हें ढका जाएगा ताकि इस तरह की घटना की पुर्नरावृति न हो।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बोरवलों की जांच के भी निर्देश दिए गए है। बोरवले खुले मिले तो बोरिंग कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के अलावा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी अस्पताल गए और घायलों से बात की।

विज्ञापन

रहवासी बोले- पहले क्यों नहीं बुलाया सेना को
मौके पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक आकाश विजयवर्गीय, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा व अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। नाराज रहवासियों ने उनसे कहा कि बचाव कार्य समय पर चलता तो कई लोगों की जान बच सकती थी। सेना को बुलाने में देर क्यों की गई। यदि हादसा होते ही सेना आ जाती तो ३५ लोगों की जानें नहीं जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed