{"_id":"662a16076ecf9faf2c01c82c","slug":"cm-mohan-yadav-in-shankar-lalwani-nomination-rally-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore news: सीएम बोले हमें पता है लोकसभा में क्या परिणाम आएगा, विरासत टैक्स पर राहुल को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore news: सीएम बोले हमें पता है लोकसभा में क्या परिणाम आएगा, विरासत टैक्स पर राहुल को घेरा
Thu, 25 Apr 2024 04:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:29 PM IST
सार
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी के नामांकन दाखिल करने के मौके पर आए मुख्यमंत्री मोहन यादव
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम डॉ. मोहन यादव गुरुवार को इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी की नामांकन रैली में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विरासत कर के बारे में बोल रही है, लेकिन आज सबसे पहले विरासत टैक्स गांधी परिवार को ही भरना चाहिए।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि भारत में चुनाव लड़ते हैं और अमेरिका के कानून की बात करते हैं। बता दें, कांग्रेस नेता व थिंक टैंक सैम पित्रोदा ने अमेरिका में लागू विरासत कर का जिक्र करते हुए कहा कि यह अच्छा। कांग्रेस उनसे पहले आय की असमानता दूर करने का जिक्र कर चुकी थी, इसलिए पित्रोदा के बयान को उसी कड़ी में माना जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा तैयारी करती है, इसलिए उसे परिणाम पता है
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस को जमकर घेरा और कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश के विकास की जगह देश की बर्बादी के लिए ही काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पांच साल तैयारी करती है जैसे एक बच्चा परीक्षा की तैयारी करता है। भाजपा ने इसीलिए अबकी बार 400 पार का नारा दिया क्योंकि जो परीक्षा की तैयारी करता है उसे पता रहता है कि परिणाम क्या आने वाला है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक किराड़े भाजपा में शामिल
इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में बड़वानी की पूर्व कांग्रेस विधायक चंद्रभागा किराड़े ने भाजपा ज्वाइन की। उनके साथ उनके सरपंच पति और बड़ी संख्या में बड़वानी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। वे इससे पहले जज रही हैं। उनके साथ 12 सरपंच भी भाजपा में आए।
स्वच्छता अवार्ड पर अंगुली उठाकर कांग्रेस ने किया इंदौर की जनता का अपमान
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि चुनाव की बेला में हम निर्वाचन की तरफ बढ़ रहे हैं। कल 26 तारीख को द्वितीय चरण के वोट डलेंगे। मैं गारंटी के साथ बता सकता हूं कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जबरदस्त आंधी चल रही है। कांग्रेस सहित विपक्ष के सारे लोग धराशाई हो रहे हैं। ये भारत में चुनाव लड़ते हैं और अमेरिका की बात करते हैं। अगर हमारे देश के अंदर भगवा लहरा रहा है, तो हमने किसका नुकसान कर दिया। हमें इस बात का गर्व है कि हम भगवा संस्कृति के लोग हैं। क्योंकि भगवा त्याग, वैराग्य, हमारी आस्था और सूर्य संस्कृति से जोड़ने वाला रंग है। ये हिन्दु-मुस्लिम की बात खुद करते हैं और हमसे कहते हैं ये मुस्लिम की बात करते हैं। हमें मुस्लिम अब्दुल कलाम जैसा चाहिए, जिन्हें हम राष्ट्रपति बनाकर देश के सामने आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। ये मुस्लिम लीग के एजेंडों को आगे बढ़ाना चाहते हैं। जिन्होंने 1947 के समय जो अंग्रेज नहीं कर पाए, वो कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ने देश विभाजन में अपनी मुख्य भूमिका अदा की और देश का विभाजन स्वीकार किया। ये पाप कांग्रेस के माथे हैं। डॉ यादव ने कहा कि शंकर लालवानी जी ने बड़ी लडाई लड़ी है। भारत पाकिस्तान के बंटवारे के समय कोई पाकिस्तान में, कोई बांग्लादेश में, कोई अफगानिस्तान में। वो सभी भरतवंशी जो इस उम्मीद में आए थे कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि भारत आपका घर रहेगा, आप कभी भी आ सकोगे, आपको कोई रोकने वाला नहीं है। लेकिन उस आश्वासन के बजाए जब भारत सरकार CAA से उनको नागरिकता देना चाहती है तो सबसे ज्याद रोड़ा अटकाने वाली ये कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के लोग हैं। यह भारत सरकार का चुनाव है, यह सामान्य चुनाव नहीं है। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के पावन मंदिर का चुनाव है। देश ने संकल्प लिया है अबकी बार 400 पार, अबकी बार मोदी सरकार। इंदौर नगर द्वारा लगातार सफाई में नंबर वन आने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा था कि 'यह अवार्ड कैसे आता है, सबको पता है'। इस पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सफाई को लेकर इंदौर को मान मिला, सम्मान मिला, कांग्रेस के नेता सोच रहे हैं कि इंदौर के लोगों का अपमान कर आप चुनाव जीत जाओगे, इंदौर और पूरा प्रदेश इस बात से नाराज है। हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम और आप मिलकर इंदौर में जीत का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
