फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Clean City Indore: Five thousand sanitation workers clean Indore every day by collecting 100 tons of garbage i

Clean City Indore: पांच हजार सफाईकर्मी हर रोज चार घंटे में बारह सौ टन कचरा उठाकर करते हैं इंदौर साफ

Thu, 17 Jul 2025 02:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 17 Jul 2025 02:24 PM IST
सार

इंदौर में कई त्यौहारों पर सड़कों पर कचरा फैल जाता है, लेकिन उसे उठाने में नगर निगम देरी नहीं करता। दो-तीन घंटों के भीतर शहर साफ नजर आता है। इंदौर में दीपावली पर खूब आतिशबाजी होती है लेकिन दूसरे दिन शहर साफ दिखाई देता है।

विज्ञापन
Clean City Indore: Five thousand sanitation workers clean Indore every day by collecting 100 tons of garbage i
इंदौर शहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर स्वच्छता में आठवीं बार शीर्ष पर है। जनप्रतिनिधि, अफसर बदल जाते है, लेकिन इंदौर की सफाई का सिस्टम नहीं बदलता। हर रोज मैदान में उतरने वाले पांच हजार सफाईकर्मी और शहरवासियों की जुगलबंदी शहर को गंदा नहीं होने देती।12 सौ टन कचरा घरों व दुकानों से निकलकर सीधे ट्रेंचिंग ग्राउंड तक जाता है। इंदौर की सबसे बड़ी ताकत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सिस्टम है।

विज्ञापन


शहरवासी सड़कें-गालियां गंदी नहीं करते। इससे सफाईकर्मियों की मेहनत कम हो जाती है और शहर 24 घंटे साफ दिखाई देता है। इंदौर में हर रोज 1200 मैट्रिक टन कचरा 757 गाडि़यां घर से एकत्र करती हैं और वह सीधे ट्रेंचिंग ग्राउंड तक जाता है, दूसरे शहर इस सिस्टम को ही मजबूत नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-जब कांग्रेस सांसद ने कहा सफाई सीखनी है तो इंदौर जाइए, यूरोप नहीं

कंपनी को किया बाहर, खुद संभाली कमान

वर्ष 2016 में कचरा उठाने का काम एटूजेड कंपनी देखती थी। तब शहर काफी गंदा रहता था। तत्कालीन निगमायुक्त मनीष सिंह ने कंपनी का ठेका निरस्त किया और सफाई व्यवस्था निजी हाथों से ले ली। उन्होंने नगर निगम के अमले को इसके लिए तैयार किया और बीते आठ वर्षों से नगर निगम का अमला ही शहर की सफाई व्यवस्था अपने दम पर संभाल रहा है।
 ये भी पढ़ें- इंदौर का स्वच्छता मॉडल बना पूरे विश्व की प्रेरणा, 50 से ज्यादा देशों ने सीखे स्वच्छता के मंत्र

त्यौहारों के बाद हो जाता है कचरा साफ

इंदौर में कई त्यौहारों पर सड़कों पर कचरा फैल जाता है, लेकिन उसे उठाने में नगर निगम देरी नहीं करता। दो-तीन घंटों के भीतर शहर साफ नजर आता है। इंदौर में दीपावली पर खूब आतिशबाजी होती है। सड़कों व गलियों में इधर-उधर कचरा बिखर जाता है, लेकिन दूसरे दिन शहरवासी जब सुबह जागते हैं तो शहर रोज की तरह साफ दिखाई देता है।


दीपावली खत्म होते ही तड़के तीन बजे ही सफाई अमला सड़कों पर उतर जाता है। इसी तरह इंदौर मे रंग पंचमी की गेर निकलती है। शहर के मध्य हिस्से में 4 लाख से ज्यादा लोग एकत्र होते हैं। सड़कों पर गुलाल, राम रज, कचरा बिखर जाता है, लेकिन गेर समाप्त होने के एक घंटे के भीतर सड़कों की सफाई-धुलाई हो जाती है। गोगादेव नवमी पर शहर के सफाईमित्र अवकाश पर रहते है। उस दिन शहरवासी खुद सफाई का जिम्मा अपने हाथों में लेते हैं।

फैक्ट फाइल-इंदौर की सफाई व्यवस्था

-इंदौर में पांच हजार से ज्यादा सफाईकर्मी व डेढ़ हजार का अतिरिक्त अमला सफाई व्यवस्था संभालता है।

-23 स्वीपिंग मशीनें है जो सड़कों से रोज धूल उठाती हैं और सड़कों को धोती है।

- 757 डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहन रोज इंदौर की सड़कों पर निकलते हैं।

- हर रोज इंदौर में 12 टन कचरा उठता है। इसमें 700 टन गीला व पांच सौ टन सूखा कचरा होता है।

-इंदौर के 22 जोन में 22 जोनल अधिकारी हैं। पूरे शहर में 22 सीएसआई और 44 एसीएसआई सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed