फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   CISCE result indore city toppers story

CISCE: अभिनव और अंजली बने सिटी टापर, सफलता के लिए मोबाइल से दूर रहकर स्टडी पर किया फोकस

Sun, 14 May 2023 10:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 14 May 2023 10:17 PM IST
सार

इंदौर के अभिनव मिश्रा 98.2 प्रतिशत के साथ 10वीं में और अंजली लाहौटी 96.25 प्रतिशत के साथ 12वीं में टापर बने हैं। 

विज्ञापन
CISCE result indore city toppers story
रिजल्ट के बाद खुशी से झूमते छात्र - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आज रविवार 14 मई को ICSE और ISC 2023 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें इंदौर के स्टूडेंट्स भी टापर्स सूची में शामिल हुए हैं। इंदौर के अभिनव मिश्रा 98.2 प्रतिशत के साथ 10वीं में सिटी टापर बने हैं। अभिनव ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी पैरेंट्स और टीचर्स को दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल से दूर रहकर और योजनाबद्ध तरीके से स्टडी करके मैं परीक्षा में अच्छे नंबर ला सका। वहीं अंजली लाहौटी ने पीसीबी में 96.25 प्रतिशत के साथ टाप किया। अंजली ने कहा कि साल की शुरुआत से उन्होंने मेहनत की और रिवीजन पर पूरा ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि योजना बनाकर पढ़ने से उन्हें सफलता मिली। 
विज्ञापन


10वीं के टापर
अभिनव मिश्रा 98.2 प्रतिशत

12वीं के टापर इस प्रकार हैं
अंजली लाहौटी पीसीबी 96.25 प्रतिशत
हर्षवर्धन चौकसे ह्यूमेनिटी 86.2 प्रतिशत
तन्यम लोधी मैथ्स में 96 प्रतिशत
मोहम्मद ताग खान कामर्स में 92.5 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed