फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Children's tableau of Rajkumar Mill got the first prize, people watched the tableau on the streets till mornin

Indore:राजकुमार मिल की बच्चों की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार, सुबह तक सड़कों पर लोगों ने झाँकियों को निहारा

Fri, 29 Sep 2023 10:02 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 29 Sep 2023 10:02 AM IST
सार

शनिवार से तीन दिन के लिए झांकियां मिल परिसरों में रखी जाएगी। श्रमिक क्षेत्र में तीन दिन मेले जैसा माहौल होगा। शाम छह बजे से रात साढ़े 11 बजे तक झांकिया देखने का समय तय किया गया है। इस दौरान शाम को स्वेदशी मिल मार्ग से ट्रैफिक भी प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
Children's tableau of Rajkumar Mill got the first prize, people watched the tableau on the streets till mornin
राजकुमार मिल की झांकी को पहला पुरस्कार। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

दस दिन गणेशोत्सव गणेश विजर्सन के साथ समाप्त हो गया और इंदौरवासियों के लिए इस उत्सव की एक और मीठी याद छोड़ गया। लोगों ने रातभर जाग पर श्रमिकों की मेहनत को झांकियों के रुप में निहारा। 25 से ज्यादा झांकियों में से कुछ झांकियां पुरस्कार भी पा गई।

विज्ञापन


प्रशासन द्वारा तय की गई निर्णायक कमेटी ने राजकुमार मिल की बच्चों वाली झांकी को पहला स्थान दिया है। दूसरे स्थान पर मालवा मिल की कालिया मर्दन और स्वेदशी मिल की सीता हरण झांकी रही। तीसरा पुरस्कार हुकुमचंद मिल की वामन अवतार झांकी को मिला।
विज्ञापन


विशेष पुरस्कार कल्याण मिल की रामायण प्रसंग और होप मिल की चंद्रयान झांकी रही। चंद्रयान झांकी को भी लोगों ने खूब पसंद किया। अखाड़ों में छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला को पहला पुरस्कार मिला। दूसरा पुरस्कार  रामनाथ गुरु व्यायामशाला और  तृतीय पुरस्कार अहिरवार चैतन्य व्यायामशाला को दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम सात बजे शुरू हुआ चल समारोह सुबह पांच बजे थमा। आठ किलोमीटर लंबे झांकी मार्ग पर रातभर झांकिया और अखाड़ों के प्रदर्शन लाखों लोगों ने देखे। सड़कों के दोनों तरफ शहरवासी अपने परिवार के साथ आए थे। कृष्णपुरा छत्री के पास लगे निर्णायक मंच के सामने अखाड़ों ने शस्त्रकला का बखूबी प्रदर्शन किया।


निर्णायक मंच के सदस्यों ने झांकियों की बनावट, विद्युत सज्जा, विषय के आधार पर परखा और उसे पुरस्कार दिया। पहले स्थान पर राजकुमार मिल की बच्चों की झांकी रही।

अब तीन दिन के लिए मिलों में निहार सकेंगे झांकियां

शनिवार से तीन दिन के लिए झांकियां मिल परिसरों में रखी जाएगी। श्रमिक क्षेत्र में तीन दिन मेले जैसा माहौल होगा। शाम छह बजे से रात साढ़े 11 बजे तक झांकिया देखने का समय तय किया गया है। इस दौरान शाम को स्वेदशी मिल मार्ग से ट्रैफिक भी प्रतिबंधित रहेगा। डीआरपी लाइन पर प्राधिकरण और नगर निगम परिसर में नगर निगम की झांकियां देखी जा सकती है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed