फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Children's missing in night

Indore News: देर रात लापता हुए बच्चे, कई घंटों बाद पुलिस को मिले, लड़की ने बताई ये बात

Mon, 08 May 2023 08:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 08 May 2023 08:35 PM IST
सार

बच्चे रात्रि में गए थे दुकान पर कुरकुरे खरीदने, लेकिन रास्ता भटकने से पहुंच गए घर से बहुत दूर

विज्ञापन
Children's missing in night
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

राजेंद्र नगर क्षेत्र में देर रात 2 बच्चे लापता हो गए। पुलिस तुरंत एक्शन में आई। घर-घर तलाशा, अनाउंसमेंट करवाए और सीसीटीवी कैमरे खंगाले, कुछ ही देर बाद बच्चों को उनके माता-पिता मिल गए।
विज्ञापन

 

पुलिस को बच्चों के लापता होने की सूचना रात करीब नौ बजे मिली। अमर पैलेस बस्ती में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार का दो वर्षीय बेटा और वहीं के एक मजदूर की आठ वर्षीय बेटी कुरकुरे लेने बस्ती की एक किराना दुकान पर गए थे लेकिन वहां से वापस घर नहीं लौटे। जानकारी मिलते ही राजेंद्र नगर टीआई खुद थाने से अलग-अलग पुलिस टीमों के साथ रवाना हो गए और और दोनों बच्चों को तलाशना शुरू किया।

विज्ञापन

 

पुलिस टीमों द्वारा लगातार सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, लेकिन बस्ती में पर्याप्त संख्या मे कैमरे न होने और रात अधिक होने व अंधेरा होने से पुलिस के प्रयास सफल नहीं हो पाए। इसके बाद पुलिस टीमों द्वारा पुलिस वाहन से लगातार अनाउंसमेंट किया और घर-घर जाकर पूछताछ करना शुरू किया गया। शुरू में सफलता नहीं मिली लेकिन लगातार करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद अंततः मेहनत रंग लाई और दोनों बच्चे अपने घर से करीब चार किलोमीटर दूर ग्राम छापरी में सकुशल सुरक्षित मिल गए। बच्चों ने पूछताछ पर बताया कि दुकान पर सामान खरीदने गए थे और रास्ता भटक गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रास्ता भटक गए थे

आठ वर्षीय बालिका अपने मजदूर माता-पिता के साथ 3 दिन पहले ही मांडव से इंदौर आई है और इसी वजह से नई जगह होने से रास्ता भटक गई और दोनों बच्चे घर से इतनी दूर जा पहुंचे। पुलिस ने जैसे ही दोनों बच्चों को उनके माता पिता को सौंपा उनकी आंखें छलक उठी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed