फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Chief Minister Shivraj said- There is public anger against Congress, which Congress is having to face.

Indore news: मुख्यमंत्री शिवराज बोले- कांग्रेस के खिलाफ जनता का आक्रोश है, जो कांग्रेस को झेलना पड़ रहा है

Wed, 20 Sep 2023 08:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 20 Sep 2023 08:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता के बीच विकास के मुद्दे को लेकर जा रहे है। लगातर प्रदेश में हो रहे विकास से हमने जनता का विश्वास अर्जित किया है। हमें यात्रा में जनता का समर्थन मिल रहा है।  

विज्ञापन
Chief Minister Shivraj said- There is public anger against Congress, which Congress is having to face.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई। यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमर उजाला से खास बात में कहा कि यात्रा को जनता का जनता का समर्थन मिल रहा है। मेरे लिए प्रदेश की जनता परिवार के समान है। जनता प्यार बरसा रही है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हिस्से में जनता का आक्रोश आ रहा है, जो उन्हें उनकी यात्रा में भी झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

कांग्रेस ने कन्यादान योजना, संबल सहित कई योजनाएं बंद कर दी। इसे लेकर जनता कांग्रेस से नाराज है। कांग्रेस ने सनातन धर्म का अपमान किया है। यह मध्य प्रदेश की जनता सहन नहीं करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता के बीच विकास के मुद्दे को लेकर जा रहे है। लगातर प्रदेश में हो रहे विकास से हमने जनता का विश्वास अर्जित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को मिल रहे समर्थन से कांग्रेसी घबराए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यात्रा के दौरान भी जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें यात्रा में जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। भाजपा को मिल रहे समर्थन से कांग्रेसी घबराए हुए है। कांग्रेसी आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं, शब्द ही सुनने में बुरा लगता है। आक्रोश का मतलब होता है खुद ही भीतर से जलना, तो कांग्रेस खुद अंदर से जल रही है, बौखला रही है, इसलिए उन्हें यात्रा का अच्छा नाम नहीं सूझा कांग्रेस के नेतागणों को। उन्होंने अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed