प्रदेेश की लाडली बहना योजना का लाभ ले रही सवा करोड़ महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को दूसरी किश्त भेज दी। इस मौके पर इंदौर में लाडली बहना सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाडली बहना से मिलने वाली राशि से परिवार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। इस योजना के अलावा हम आजीविका मिशन के जरिए गांवों में स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं की आय पांच साल में दस हजार रुपये प्रतिमाह तक बढ़ाएंगे।
MP News: लाडली बहना की दूसरी किस्त जारी, सीएम ने कहा- पांच साल में महिलाओं की आमदनी दस हजार प्रतिमाह तक होगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 10 Jul 2023 08:11 PM IST
सार
Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को इंदौर में थे। उन्होंने कहा कि जेब मेें पैसे होते हैं तो हिम्मत बढ़ती है। पैसा इज्जत भी बढ़ाता है। पैसा आ जाता है तो देखने वालों का नजरिया बदल जाता है। मेरी मंशा है कि प्रदेश में महिला मजबूर नहीं मजबूत बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
