फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Cheating of 15 lakhs from Divyang in the name of IPS officers, the corporator wrote a letter to the police

Indore News:आईपीएस अफसरों के नाम पर दिव्यांग से 15 लाख की ठगी, निगमायुक्त ने लिखी पुलिस को चिट्ठी

Tue, 08 Aug 2023 08:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 08 Aug 2023 08:30 PM IST
सार

मामला जानकारी में आने के बाद निगमायुक्त हर्षिका सिंंह ने पुलिस अफसरों को मामले की जांच कर एक्शन लेने के लिए पत्र लिखा है। आरोपियों ने दिव्यांग व्यक्ति को पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह से पार्टी में मिलवाने का झूठा वादा कर एक होटल में भी बुलवाया था। 

विज्ञापन
Cheating of 15 lakhs from Divyang in the name of IPS officers, the corporator wrote a letter to the police
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

खजराना मंदिर परिसर में दिव्यांग व्यक्ति को विकलांग कोटे में दुकान दिलाने के नाम पर दो युवकों ने पंद्रह लाख की ठगी कर ली। खुद को नकली खाद्य अफसर बताकर रोपी पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह और निगमायुक्त से पहचान का झूठा हवाला देकर दिव्यांग से किश्तों में पैसे लेते रहे। तीन साल तक चक्कर खाने के बाद दुकान नहीं मिली,तो जगजीवन राम नगर निवासी गणेश शर्मा निगमायुक्त कार्यालय पहुंचे और सारा वाक्या बताया। पता चला कि पैसे लेने  के लिए आरोपियों ने एक युवती से फोन पर नकली निगमायुक्त बनकर बात भी कराई थी।

विज्ञापन

मामला जानकारी में आने के बाद निगमायुक्त हर्षिका सिंंह ने पुलिस अफसरों को मामले की जांच कर एक्शन लेने के लिए पत्र लिखा है। आरोपियों ने दिव्यांग व्यक्ति को पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह से पार्टी में मिलवाने का झूठा वादा कर एक होटल में भी बुलवाया था, फिर बारिश होने का हवाला देकर मना कर दिया। गणेश शर्मा के एक भाई की दुकान खजराना मंदिर में है। वे खुद भी विकलांग कोेटे में दुकान चाह रहे थे।

विज्ञापन

उन्हें आरोपी सूरज भावसार और विशाल शर्मा मिले और कहा कि15 लाख में दुकान दिलवा देंगे।गणेश शर्मा ने ब्याज पर पैसा लेकर आरोपियों को दिया, लेकिन उन्हें दुकान नहीं मिली। उन्होंने भाजपा नेता आनंद पुरोहित को इसकी जानकारी दी तो उन्हें शंका हुई और निगम अफसरों को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने ठगों के साथ हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी सौंपी। इसके बाद निगमायुक्त ने भी पुलिस अफसरों को जांच कर एक्शन लेने के लिए पत्र लिखा है। अब शर्मा दंपति्त को पुलिस ने बुधवार को बुलाया है। गणेश शर्मा ने बताया कि पैसे लेने के बावजूूद कभी मिटिंग, तो कभी दौरे का हवाला देकर टाल जाते थे। कभी अफसरों से नहीं मिलवाते थे। उन्होंने दो किश्तों में हमसे 15 लाख रुपये लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed