फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Case filed against seven including lover after the death of livein girl

Indore Crime News: तीन साल लिवइन में रखा फिर शादी नहीं की, युवती की मौत के बाद प्रेमी सहित सात पर केस दर्ज

Fri, 26 May 2023 11:57 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 26 May 2023 11:57 AM IST
सार

पुलिस ने सभी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज किया है, युवती ने बुधवार को जहर खाकर जान दे दी थी
 

विज्ञापन
Case filed against seven including lover after the death of livein girl
Indore News - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

एक युवक ने युवती को तीन साल तक लिवइन में रखा। जब उसने शादी का कहा तो मारपीट करने लगा। युवक के परिजन ने भी युवती को प्रताड़ित किया। परेशान युवती ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने अब सुसाइड नोट के आधार पर प्रेमी और सात लोगों पर केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


इंदौर के बालदा कॉलोनी में रहने वाली 30 साल की एक युवती ने बुधवार को जहर खाकर जान दे दी थी। जान देने के पहले उसने एक सुसाइड नोट में अपने प्रेमी सहित सात लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया। इस मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


लिवइन में रहे, नहीं कर रहा था शादी
छत्रीपुरा टीआई कपिल शर्मा ने बताया कि रिया नगेले बुधवार को जहर खा लिया। रिया नगेले के परिवार के बयान में पता चला था कि निलांजन और रिया तीन साल से ज्यादा समय से लिव इन में रह रहे थे लेकिन वह उससे शादी नहीं कर रहा था। युवती ने शादी को कहा तो उसने मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान निलांजन के परिवार के लोग भी रिया को प्रताड़ित करते थे। सुसाइड नोट में भी रिया ने इस तरह की बातों का जिक्र किया है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिया के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर निलांजन पटेल, विधान पटेल, लक्ष्मी पटेल, राजू पटेल, दर्शन पटेल, विधिका पटेल और भावना पटेल सभी निवासी बाल्दा कॉलोनी के खिलाफ 306 की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed