फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Cable of ropeway of Mata Tekri of Dewas descended from Girri, trolleys were empty

Indore News: देवास की माता टेकरी के रोपवे की केबल गिर्री से उतरी, खाली थी ट्रालियां

Mon, 12 Jun 2023 06:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 12 Jun 2023 06:57 PM IST
सार

सोमवार को रोपवे में सवारियों को ले जाने वाली ट्रालियां जिस केबल पर लटकी रहती है, वह गिर्री से उतर गई। तकनीकी चूक के कारण यह हादसा हुआ है। जब यह हादसा हुआ,तब ट्रालियां पूरी तरह खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Cable of ropeway of Mata Tekri of Dewas descended from Girri, trolleys were empty
देवास में फिर ट्राालियां लटकी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

देवास के प्रसिद्ध माता टेकरी तक भक्तों को ले जाने वाले रोपवे की ट्राली की केबल सोमवार को फिर गिर्री से उतर गई। गनीमत थी कि ट्राली में लोग नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दस दिन मेें रोपवे पर दूसरा हादसा है। 3 जून को भी ट्रालियां हवा में लटक गई थी। उसमें दस लोग सवार थे।

विज्ञापन

सोमवार को रोपवे में सवारियों को ले जाने वाली ट्रालियां जिस केबल पर लटकी रहती है, वह गिर्री से उतर गई। तकनीकी चूक के कारण यह हादसा हुुआ है। जब यह हादसा हुआ, तब ट्रालियां पूरी तरह खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दस दिन मेें दूसरी बार रोप वे के तार में खराबी आना रोप वे के रखरखाव पर सवाल खड़े कर रहा है,क्योकि देवास टेकरी पर रोपवे के संचालन में ज्यादा समय नहीं हुआ हैै। स्थानीय लोगों को कहना है कि पहले भी टॉली का तार पुली से निकल गया था। दूसरी बार यह हादसा हुुआ है। रोपवे का सुरक्षा आडिट होना चाहिए। उसके बाद ही इसका संचालन शुरू किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

दस यात्री फंसे थे ट्राली में दस दिन पहले

3 जून को देवास में तेज बारिश हुई थी। तब भी टेकरी पर ट्रालियां हवा में लटक गई थी। उसमें दस यात्री फंसेे थे। उन्हें सकुशल निकाल लिया गया था, लेकिन उसके बाद रोपवे के रखरखाव में लापरवाही बरती गई और वैसा ही हादसा दूसरी बार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed