फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   bus accident road case kanadia

Indore: बस ने सड़क पर एक और जान ली, बड़वानी से काम की तलाश में आए युवक को चपेट में लिया

Fri, 16 Jun 2023 05:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 16 Jun 2023 05:31 PM IST
सार

शहर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थाओं के बीच जान गंवा रहे लोग
 

विज्ञापन
bus accident road case kanadia
हादसे में शिकार हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बस ने सड़क पर एक और युवक की जान ले ली। युवक बड़वानी से नौकरी की तलाश में इंदौर आया था तभी कनाड़िया रोड पर वह हादसे का शिकार हो गया।  घटना बुधवार की है। हादसे में गंभीर घायल युवक को उपचार के लिये एमवाय में भर्ती कराया गया था। यहां गुरुवार रात उसकी मौत हो गई।पुलिस बस की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कनाड़िया पुलिस के मुताबिक सनावर (35) पुत्र राजमल मवेड़ा की गुरुवार को मौत हो गई। बुधवार को कनाड़िया पेट्रोल पंप के पास सनावर को एक बस ने चपेट में ले लिया था। उसे घायल अवस्था में डायल-100 एम्बुलेंस ने एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस के मुताबिक टक्कर मारने वाले वाहन को लेकर तलाश की जा रही है। सनावर के परिवार में उसकी पांच बहन और चार भाई हैं। वह मूल रूप से बड़वानी जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन


काम की तलाश में इंदौर आया था
सनावर के परिवार के लोगों ने बताया कि वह कुछ समय से इंदौर में काम की तलाश कर रहा था। उसे रेती-गिट्टी सप्लायर के यहां काम मिल गया था और कुछ दिन से वहीं पर काम कर रहा था। वह अपनी बहन अनीता के घर पर खजराना में रुका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed