फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Budget 2024 ca anand jain review

Budget 2024: सरकार सस्टेनेबल बजट लाई, देश को ग्लोबल और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

Tue, 23 Jul 2024 04:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 23 Jul 2024 04:03 PM IST
सार

बजट पर इंदौर सीए शाखा के पूर्व अध्यक्ष आनंद जैन ने दी प्रतिक्रिया, बजट को कई पैमानों पर परखा
 

विज्ञापन
Budget 2024 ca anand jain review
सीए आनंद जैन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले वर्ष का यह बजट आने वाले पांच वर्षों का रोड मैप बनाकर ग्लोबल, आत्मनिर्भर, कृषि उन्मुख और सस्टेनेबल देश की छवि वाला है। जहां कई उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी कम करके एक विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा उद्योगों के मध्य रहे उसके के साथ साथ मशीन और equipments के लिए 100 करोड़ तक के लोन मे सरकारी गारंटी निश्चित ही आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिए एक कदम है। 
विज्ञापन


29 वर्ष की औसत आयु वाले इस युवा देश के युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट, रोजगार या उद्यमिता के प्रावधानों से नए युवा पीढ़ी को फायदा मिलेगा। एंजल टैक्स हटाने से स्टार्टप, इनोवेटिव आइडिया को फायदा मिलेगा, युवाओं को पूंजी जुटाने मे सहायक होगा। कृषि पर दिया गया विशेष जोर जिसमें नई और आधारभूत फसलों पर विशेष ध्यान दिया गया है। निश्चित ही पुन: भारत को एक विनियामक देश के रूप में नई पहचान देगा। 
विज्ञापन


कैपिटल गेन टैक्स में किया बड़ा बदलाव
कर प्रावधानों में किए गए बड़े बदलाव जैसे कैपिटल गेन टैक्स में 7.50% कमी, टीडीएस प्रावधानों मे परिवर्तन, कर स्लेब और डिडक्शन मे मामूली सी छूट, बड़ा नहीं पर फायदा जरूर देगी। आगामी 6 माह में आयकर प्रावधानों का आंकलन किया जाएगा। ऐसा भी बजट भाषण मे सुनने को मिला जिसमें कर प्रणाली को ओर सरल, एक्ट को छोटा करना, विवादों को कम कर सरलीकरण आदि पर ध्यान रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भू आधार - बहुत बड़ा परिवर्तन साबित होगा
सभी भूमियों को भू आधार से जोड़कर उसका रिकार्ड तैयार होगा जिसमें सभी भूमियों की जानकारी होगी यह बदलाव निश्चित तौर पर रियल एस्टेट मे क्रांति लाएगा। कई जमींदारों की सम्पत्ति रिकार्ड पर आएगी जिससे एक नई चाल रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगी। सम्पत्ति के दाम कम होने की संभावना अधिक है।

- सीए आनंद जैन, पूर्व अध्यक्ष, सीए शाखा, इंदौर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed