{"_id":"64d8c6054ff1742106061747","slug":"bjp-worker-shailendra-chouhan-raju-died-of-heart-attack-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: होश संभालने के बाद भाजपा का झंडा पकड़ा तो मरते दम तक नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: होश संभालने के बाद भाजपा का झंडा पकड़ा तो मरते दम तक नहीं छोड़ा
Sun, 13 Aug 2023 05:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 13 Aug 2023 05:31 PM IST
सार
मतदाता सूची जांचने में लगे भाजपा कार्यकर्ता की हार्ट अटैक से मौत, अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए संगठन के साथी।
विज्ञापन
शैलेन्द्र चौहान उर्फ राजू
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच इंदौर में भाजपा संगठन के लिए दुःखद खबर आई। भाजपा के एक कार्यकर्ता की मतदाता सूची जांचते जांचते हार्ट अटैक से मौत हो गई। जैसे ही उन्हें अटैक आया साथी कार्य़कर्ता तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने उन्हें वहां पर मृत घोषित कर दिया।
मामला इंदौर की विधानसभा तीन का है। यहां पर शनिवार को शैलेन्द्र चौहान उर्फ राजू भाई अपने साथियों के साथ मतदाता सूची जांच रहे थे। अचानक ही उन्हें सीने में दर्द हुआ और तबियत बिगड़ने लगी। उनके साथ काम कर रहे साथियों ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। तुरंत अस्पताल पहुंचने के बाद भी राजू बच नहीं सके। उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले वार्ड संयोजक दिनेश गौड़ ने बताया कि डाक्टरों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने प्राण त्याग दिए थे। साथियों ने बताया कि जब से राजू ने होश संभाला तब से उसने भाजपा का झंडा ही उठाए रखा। राजू के परिवार में पत्नी और दो बच्चियां हैं।
कोरोना के समय विधायक आकाश विजयवर्गीय ने की थी मदद
साथियों ने बताया कि 48 वर्षीय राजू भाई को कोरोना काल में कोरोना भी हो गया था। तब विधायक आकाश विजयवर्गीय ने उनका इलाज कराने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। आज उनकी अंतिम यात्रा सिख मोहल्ला सहित निज निवास से निकली जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान साथी राजू के भाजपा से जुड़े किस्से और सामाजिक कार्यों की चर्चा करते रहे।