फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   BJP worker shailendra chouhan raju died of heart attack

Indore News: होश संभालने के बाद भाजपा का झंडा पकड़ा तो मरते दम तक नहीं छोड़ा

Sun, 13 Aug 2023 05:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 13 Aug 2023 05:31 PM IST
सार

मतदाता सूची जांचने में लगे भाजपा कार्यकर्ता की हार्ट अटैक से मौत, अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए संगठन के साथी। 
 

विज्ञापन
BJP worker shailendra chouhan raju died of heart attack
शैलेन्द्र चौहान उर्फ राजू - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच इंदौर में भाजपा संगठन के लिए दुःखद खबर आई। भाजपा के एक कार्यकर्ता की मतदाता सूची जांचते जांचते हार्ट अटैक से मौत हो गई। जैसे ही उन्हें अटैक आया साथी कार्य़कर्ता तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने उन्हें वहां पर मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मामला इंदौर की विधानसभा तीन का है। यहां पर शनिवार को शैलेन्द्र चौहान उर्फ राजू भाई अपने साथियों के साथ मतदाता सूची जांच रहे थे। अचानक ही उन्हें सीने में दर्द हुआ और तबियत बिगड़ने लगी। उनके साथ काम कर रहे साथियों ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। तुरंत अस्पताल पहुंचने के बाद भी राजू बच नहीं सके। उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले वार्ड संयोजक दिनेश गौड़ ने बताया कि डाक्टरों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने प्राण त्याग दिए थे। साथियों ने बताया कि जब से राजू ने होश संभाला तब से उसने भाजपा का झंडा ही उठाए रखा। राजू के परिवार में पत्नी और दो बच्चियां हैं।
विज्ञापन


कोरोना के समय विधायक आकाश विजयवर्गीय ने की थी मदद
साथियों ने बताया कि 48 वर्षीय राजू भाई को कोरोना काल में कोरोना भी हो गया था। तब विधायक आकाश विजयवर्गीय ने उनका इलाज कराने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। आज उनकी अंतिम यात्रा सिख मोहल्ला सहित निज निवास से निकली जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान साथी राजू के भाजपा से जुड़े किस्से और सामाजिक कार्यों की चर्चा करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed