फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   BJP Tears as Chhaava Film on Sambhaji’s Brutality Strikes

Chhaava: संभाजी पर जुल्म देखकर रो पड़े भाजपा नेता, फिल्म छावा देखने पहुंचे भाजपाई

Sat, 22 Feb 2025 02:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 22 Feb 2025 02:54 PM IST
सार

Chhaava: इंदौर में विधानसभा दो के भाजपा नेता और कार्यकर्ता विधायक मेंदोला के साथ फिल्म देखने पहुंचे, बच्चों को इतिहास के बारे भी बताया। 

विज्ञापन
BJP Tears as Chhaava Film on Sambhaji’s Brutality Strikes
विधायक रमेश मेंदोला कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

छावा फिल्म को लेकर अब हिन्दूवादी संगठन और भाजपा के नेता अपने अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को फिल्म दिखा रहे हैं। शुरूआत विधानसभा 2 से हुई, जहां विधायक रमेश मेंदोला के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिल्म देखी। भाजपा कार्यकर्ता और नेता फिल्म देखने के बाद भावुक हो गए, उन्होंने कहा कि कभी उन्हें वीभत्स इतिहास नहीं दिखाया गया, जिसमें मुगलों ने हमारे देश के राजाओं के साथ इस प्रकार से अत्याचार किया था। कई भाजपाई तो भावुक हो गए और कई की आंखों में आंसू आ गए। 
विज्ञापन


नारे लगाते रहे कार्यकर्ता
मल्हार मेघा मॉल पहुंचे कई भाजपाई अपने परिवार और बच्चों को भी साथ लेकर गए थे, ताकि उन्हें इतिहास से परिचित कराया जा सके। फिल्म देखने के दौरान भाजपाइयों ने जय भवानी जय शिवाजी के नारे भी लगाए। फिल्म संभाजी महाराज के मुगलों से संघर्ष पर आधारित हैं और अंत में जब संभाजी मुगलों द्वारा कैद कर लिए जाते हैं तो उनके साथ अमानवीय अत्याचार किया जाता है। विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि यह फिल्म केवल एक ऐतिहासिक गाथा नहीं, बल्कि हर भारतवासी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा ने बताया कि मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के विराट व्यक्तित्व, मातृभूमि प्रेम और स्वराज के प्रति संघर्ष पर बनी ऐतिहासिक फिल्म छावा का विशेष प्रसारण आज सुबह फॉर्चयून सिनेमा में किया गया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी छावा पर लिया जा रहा टैक्स 
मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा के बावजूद कुछ मल्टीप्लेक्स थियेटर में अभी भी टिकट के साथ टैक्स लिया जा रहा है, जबकि तीन दिन पहले ही फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है। छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म छावा देशभक्तों को पसंद आ रही है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिवाजी जयंती पर फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी, लेकिन कई मल्टीप्लेक्स थियेटर में अभी तक टैक्स ले रहे हैं। ऐसा ही मामला ट्रेजर आईलैंड नेक्स्ट में बने थियेटर का सामने आया है। टिकटों के स्क्रीन शॉट के साथ अग्निबाण के पाठक शैलेन्द्र महाजन ने बताया कि 16 फरवरी को जो टिकट ऑनलाइन बुक कराए गए थे, उस पर टैक्स लिया जा रहा था और वही टैक्स 21 फरवरी के टिकट पर भी लिया जा रहा है। यानि फिल्म को टैक्स फ्री नहीं किया गय है, जबकि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश थे कि फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया जाएं। इस मामले में उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह से शिकायत की है कि इंदौर के कुछ सिनेमाघरों में भी फिल्म के ऊपर टैक्स वसूला जा रहा है, इसे रोका जाएं, ताकि दर्शकों को रियायती टिकट पर फिल्म देखने को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed