फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   BJP's eye on Brahmin vote bank, Union Minister Shah will also visit Parshuram's birthplace Janapav

Indore: ब्राम्हण वोटबैंक पर भी भाजपा की नजर, परशुराम जन्मस्थली जानापाव भी जाएंगे केंद्रीय मंत्री शाह

Fri, 28 Jul 2023 06:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 28 Jul 2023 06:35 PM IST
सार

भाजपा के संभागीय सम्मेलन में 50 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक विधानभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को सम्मेलन में लाने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
BJP's eye on Brahmin vote bank, Union Minister Shah will also visit Parshuram's birthplace Janapav
आयोजन स्थल पर नेता व्यवस्था में जुट गए। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में 30 जुलाई को आने वाले केंंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे में एक और कार्यक्रम जुड गया है। वे संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने से पहले मानपुर स्थित जानापाव तीर्थ भी जाएंगे। जानापाव को परशुराम की जन्मस्थली माना जाता है और यहां ब्राम्हण समाज के सहयोग से प्रदेश सरकार जानापाव लोक भी तैयार कर रही है। शाह के दौरे में जानापाव  जाने का कार्यक्रम जुड़ना ब्राम्हण वोटबैंक को साधने से जोड़कर भी देखा जा रहा है। उधर आयोजन स्थल पर शुक्रवार शाम से डोम लगना शुरू हो गया है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय संगठन की बैठक में भाग लेने हरियाणा गए है। तैयारियों की कमान विधायक रमेश मेेंदोला ने संभाल ली है।

विज्ञापन

पचास हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य

भाजपा के संभागीय सम्मेलन में 50 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक विधानभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को सम्मेलन में लाने की जिम्मेदारी दी गई है। सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ताओं को भोजन भी दिया जाएगा। शाह भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक भी ले सकते हैै।

विज्ञापन

चिमनबाग मैदान भी देखा था सम्मेलन के लिए

मंत्री शाह की अनुमति मिलने के बाद सम्मेलन के लिए चिमनबाग मैदान भी देेखा गया था, लेकिन वहां अधिक जलजमाव की परेशानी को देखते हुए आईटीआई रोड के मैदान पर सम्मेलन कराने का फैसला लिया गया। बड़ा मैदान होने के कारण यहां बसों की पार्किंग भी व्यवस्थित हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed