फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   BJP National President JP Nadda reached Indore, left for Khargone to hold the meeting

Indore: भाजपा के राष्ष्ट्रीय अध्यक्ष जेेपी नड्डा पहुंचे इंदौर, सभा लेने खरगोन के लिए रवाना

Fri, 30 Jun 2023 12:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 30 Jun 2023 12:01 PM IST
सार

खरगोन दौरे के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा इंदौर पहुंचे। उनका मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित अन्य नेताअेां ने स्वागत किया।

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda reached Indore, left for Khargone to hold the meeting
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदौर पहुंचे। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मालवा निमाड़ में भाजपा अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार बड़े आयोजन कर रही है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खरगोन दौरे पर है। सुबह वे इंदौर विमानतल पर पहुंचे। मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका स्वागत किया। वे इंदौर से खरगोन के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगोन के नवग्रह मेला मैैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मौसम को देखते हुए मैदान में वाटरप्रुफ डोम लगाए गए है। इसके अलावा वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रोड शो भी करेंगे। सभा के दौरान नड्डा व मुख्यमंत्री विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। खरगोन दौरे के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा इंदौर पहुंचे। उनका मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित अन्य नेताअेां ने स्वागत किया।

विज्ञापन


इसके बाद वे सड़क मार्ग से खरगोन के लिए रवाना हुए। सभा में निमाड़ के आसपास के क्षेत्रों की भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी निमाड़ के जनप्रतिनिधियों को दी है। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव मेें खरगोन जिले से एक भी सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज नहीं कराई थी। मालवा निमाड़ से भाजपा को कम सीटें होने के कारण वह सरकार नहीं बना पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed