{"_id":"67a9fd2d8b63fc1a99010270","slug":"bjp-launches-massive-fundraising-drive-in-indore-3-crore-target-set-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: भाजपा का बड़ा कदम, इंदौर में 3 करोड़ रुपये जुटाने का महाअभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: भाजपा का बड़ा कदम, इंदौर में 3 करोड़ रुपये जुटाने का महाअभियान शुरू
Mon, 10 Feb 2025 06:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 10 Feb 2025 06:50 PM IST
सार
Indore News: भारतीय जनता पार्टी ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आजीवन सहयोग निधि अभियान की शुरुआत की है। इस बार इंदौर से 3 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसे संगठन के सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर आजीवन सहयोग निधि एकत्र करने का अभियान शुरू किया जा रहा है। इस बार इंदौर शहर से 3 करोड़ रुपये इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे स्थानीय इकाई द्वारा निर्धारित किया गया है। हालांकि, इस लक्ष्य को अभी प्रदेश इकाई की मंजूरी मिलनी बाकी है। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में इस महत्वपूर्ण अभियान को मंगलवार से शुरू करने पर प्रारंभिक चर्चा हुई, जिसमें तय किया गया कि इसे पार्टी संगठन द्वारा अपने सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
पिछली बार 6 करोड़ रुपए आए थे
पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने इंदौर शहर से 3 करोड़ रुपये की राशि एकत्रित करने का फैसला लिया है। पिछली बार जब यह अभियान चलाया गया था, तब इंदौर से 6.44 करोड़ रुपये की राशि तत्कालीन अध्यक्ष गौरव राणदिवे के नेतृत्व में संग्रहित की गई थी। इस बार अभियान के संयोजक के रूप में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को नियुक्त किया गया है, जबकि जवाहर मंगवानी और पराग लोंढे को सहप्रभारी बनाया गया है।
लाभ मंडपम में होगा भव्य कार्यक्रम
भाजपा द्वारा इस अभियान के तहत 12 फरवरी को लाभ मंडपम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के प्रदेश संयोजक गोपीकृष्ण नीमा का कहना है कि वर्तमान लक्ष्य नगर इकाई द्वारा तय किया गया है, जिसकी अभी प्रदेश इकाई से पुष्टि होना बाकी है। बीजेपी इंदौर नगर कार्यालय के वार्षिक खर्चों के विश्लेषण के आधार पर ही इस लक्ष्य को निर्धारित किया जाता है।