फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   BJP candidate from Rau Assembly seat Madhu Verma said – Age does not matter in politics.

MP Election 2023: राऊ विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार मधु वर्मा बोले- राजनीति में उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता

Wed, 11 Oct 2023 10:56 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 11 Oct 2023 10:56 AM IST
सार

भाजपा में दूसरे दावेदारों को टिकट मांगने के सवाल पर वर्मा ने कहा कि सभी दावेदारों ने तय कर रखा था कि पार्टी जिसे टिकट देगी, उसके लिए सभी  मेहनत करेंगे। पूर्व विधायक जीतू जिराती सहित अन्य दावेदार चुनाव का काम करने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे है। 

विज्ञापन
BJP candidate from Rau Assembly seat Madhu Verma said – Age does not matter in politics.
राऊ के भाजपा उम्मीदवार मधु वर्मा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

दस साल से कांग्रेस के कब्जे इंदौर की राऊ विधानसभा सीट पर भाजपा ने फिर इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष रहे मधु वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वे पिछला चुनाव कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी से छह हजार वोटों के अंतर से हारे थे। वर्मा 68 साल वर्ष के है और कांग्रेस नेता उनकी उम्र पर भी सवाल उठा रहे है।

विज्ञापन


इस मुद्दे पर वर्मा ने कहा कि राजनीति में उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता। राऊ की जनता ने जिस कांग्रेस विधायक को जीता का भोपाल भेजा, उससे ज्यादा मैं सक्रिय हुं। पता नहीं क्यो मेरी उम्र पर सवाल उठाए जा रहे है। मैं जवानों से ज्यादा सक्रिय हुं।

विज्ञापन

भाजपा में दूसरे दावेदारों को टिकट मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी दावेदारों ने पहले तय कर रखा था कि पार्टी जिसे टिकट देगी, उसके लिए सभी एकजुट होकर मेहनत करेंगे। पूर्व विधायक जीतू जिराती सहित अन्य दावेदार चुनाव का काम करने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे है। दस साल से क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक है और सब चाहते है कि इस बार राऊ सीट पर भाजपा का कब्जा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस की तरफ से कोई चुनौती नहीं है, क्योकि मैं चुनाव हारने के बाद से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहा। कोरोना काल में भी हमने मतदाता की मदद की। राऊ क्षेत्र में इंदौर विकास प्राधिकरण से जुड़ी स्कीमों के सवाल पर कहा कि ब्रजविहार कालोनी व अन्य काॅलोनियों को वैध कराने के लिए आईडीए से कहा था। उन्होंने काॅलोनियों को स्कीम से मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। उसके बाद काॅलोनी वैध हो जाएगी।



200 से ज्याद सीट मिलेगी भाजपा को

मालवा निमाड़ में भाजपा की स्थिति को लेकर मधु वर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए जो योजनाएं बनी है, वे जनता को पसंद आ रही है। सड़क, पानी और बिजली के मुद्दे पर सरकार ने काफी काम किए है। उसका फायदा भाजपा को मिलेगा और मालवा निमाड़ क्या पूरे प्रदेश में भाजपा मजबूती है। इस बार 200 से ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed