फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   bhanwar singh shekhawat bjp congress jyotiraditya scindia

Indore News: सिंधिया के आने से भाजपा की हालत हुई खराब- भंवर सिंह शेखावत

Fri, 05 May 2023 03:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 05 May 2023 03:56 PM IST
सार

उन्होंने कहा है कि मप्र में भाजपा की खराब हालत के लिए सिंधिया जिम्मेदार हैं और भाजपा में अब जमीनी कार्यकर्ता और असली नेताओं की पूछ परख खत्म हो गई है। 

विज्ञापन
bhanwar singh shekhawat bjp congress jyotiraditya scindia
भंवर सिंह शेखावत - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत लगातार पार्टी के खिलाफ मुखर हैं। अब उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बोला है। उन्होंने कहा है कि मप्र में भाजपा की खराब हालत के लिए सिंधिया जिम्मेदार हैं और भाजपा में अब जमीनी कार्यकर्ता और असली नेताओं की पूछ परख खत्म हो गई है। 
विज्ञापन


भंवर सिंह शेखावत ने दीपक जोशी की नाराजगी को लेकर कहा कि उन्होंने भी लगातार अपनी व्यथा बताने की कोशिश की लेकिन पार्टी में किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। अब उनका जो भी निर्णय है वो उनका अपना है। वो फिर सही है या गलत, दीपक जोशी जानें। भंवर सिंह शेखावत अपनी ही पार्टी में तवज्जो नहीं मिलने को लेकर व्यथित नजर आ रहे हैं। वे लगातार अपनी पार्टी को कह रहे हैं कि कांग्रेसियों के आने के बाद भाजपा की स्थिति खराब हुई है। उन्होंने बदनावर सीट से राज्यवर्धन दत्तीगांव के चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की कि वह 110% अगला चुनाव हारेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने भाजपा में अपनी एक अलग पार्टी बना ली
उन्होंने कहा कि भाजपा में कांग्रेसियों के आने से जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। बाहर से आए कांग्रेसियों ने पार्टी के अंदर पार्टी बना ली है और इसके बाद प्रदेश में भाजपा की राह मुश्किल दिख रह रही है। इतना ही नहीं, वे ये तक कह गए कि पिछले चुनाव में भाजपा की हार का कारण खुद भाजपा के नेता थे। इस तरह एक बार फिर उनके बगावती बोल सुनने को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधिया के साथ आए लोगों ने खुली लूट मचा दी
उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी में इसी तरह चलता रहा तो आने वाला समय भाजपा के लिए मध्यप्रदेश में मुश्किल होगा। यदि सिंधिया के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाई गई होती तो आज भारतीय जनता पार्टी की स्थिति बहुत मजबूत होती। उन्होंने कहा कि सिंधिया के आने के बाद भाजपा की जमीन खोखली हो गई, सिद्धांत छूट गए। इससे पहले कभी भाजपा नेताओं पर इतने भ्रष्टाचार के आरोप नहीं सुने, लेकिन सिंधिया के साथ जो लोग आए हैं उन्होंने खुलेआम लूट मचा रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed