फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bangladesh hindu attack indore news protest

Indore News: सड़क पर उतरा हिंदू समाज, बांग्लादेश में अत्याचार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन

Tue, 13 Aug 2024 08:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 13 Aug 2024 08:44 PM IST
सार

बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग प्रदर्शन में शामिल हुए, केंद्र सरकार से की हिंदुओं को सुरक्षा देने की मांग।

विज्ञापन
Bangladesh hindu attack indore news protest
इंदौर में बड़ा प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में सैकड़ों हिंदू मंगलवार को सड़कों पर उतरे। बांग्लादेश के विरोध में नारेबाजी की और भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं के सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान रीगल से लेकर राजबाड़ा तक लंबा जाम भी लगा। प्रदर्शन में आए लोग जय भीम और जय श्री राम के झंडे लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन

 

हजारों लोगों ने सड़कों पर बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा की वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को तुरंत रोकना होगा। हम देश की सरकार से मांग करते हैं की तुरंत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाए और हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करे। प्रदर्शन में शामिल लोगों के कहा की यदि हिंदुओं पर अत्याचार होता रहेगा तो और भी बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे।

विज्ञापन


दो घंटे तक जाम रहा रीगल से राजबाड़ा
प्रदर्शन के दौरान रीगल से राजबाड़ा तक का क्षेत्र दो घंटे तक जाम रहा। एक बजे से तीन बजे तक चले इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में वाहन सड़कों पर फंसे रहे। नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीमें मूकदर्शक बनकर देखतीं रही। प्रदर्शन में कई संगठनों ने भाग लिया और सभी ने संभागायुक्त कार्यालय जाकर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed