फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bajrangis gave statement before ADG – We had given arrest, yet lathicharged

Indore:बजरंगियों ने एडीजी के समक्ष दिए बयान-हमने गिरफ्तारी दी थी, इसके बावजूद लाठीचार्ज किया

Mon, 19 Jun 2023 04:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 19 Jun 2023 04:08 PM IST
सार

दोपहर एक बजे बजरंग दल कार्यकर्ता पुलिस मैस पहुंचे। यहां एडीजी विपिन माहेश्वरी ने उनसे मुलाकात की। एक पदाधिकारी ने बयान में कहा कि प्रदर्शन की पूर्व सूचना दी गई थी। वरिष्ठ पुलिस अफसर ज्ञापन लेने नहीं आए तो हमने दूसरे गिरफ्तारी देने की मंशा बताई थी।

विज्ञापन
Bajrangis gave statement before ADG – We had given arrest, yet lathicharged
बयान दर्ज कराने पहुंचे पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के पलासिया थाने में बजरंग दल पदाधिकारियों पर हुए लाठीचार्ज की जांच शुरू हो गई है। सरकार ने एडीजी विपिन माहेश्वरी को जांच अधिकारी बनाकर इंदौर भेजा। सोमवार को मरीमाता स्थित पुलिस मेस में माहेश्वरी के समक्ष लाठीचार्ज के शिकार हुए कार्यकर्ता बयान देने पहुंचे। दस से ज्यादा कार्यकर्ताओं और पदाधिकरियों ने अपने बयान दर्ज कराए। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन की सूचना को लेकर किए गए कॉल की रिकार्डिंग व अन्य सबूत भी सौंंपे।

विज्ञापन

सोमवार दोपहर एक बजे बजरंग दल संयोजक तन्नु शर्मा के साथ कार्यकर्ता पुलिस मैस पहुंचे। यहां एडीजी विपिन माहेश्वरी ने उनसे मुलाकात की। एक पदाधिकारी ने बयान में कहा कि प्रदर्शन की पूर्व सूचना दी गई थी। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अफसर ज्ञापन लेने नहीं आए तो हमने दूसरे पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे गिरफ्तारी देना चाहते हैं। इसके बाद थाने पर बसें बुलवाई गईं।

विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता बसों में सवार होने लगे थे, इस बीच कुछ पुलिस अफसरों ने टारगेट कर के पदाधिकारियों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दी। जो कार्यकर्ता गिरफ्तारी देकर बस में बैठे थे। वे जब पिटाई का विरोध करने बस से नीचे उतरे तो उनको भी लाठियों से पीटा। इसके अलावा पत्थर भी पुलिस जवानों ने चलाए। गत गुरुवार को बजरंगियों पर लाठीचार्ज के बाद पलासिया के थाना प्रभारी और डीसीपी धर्मेंद्र भदौरिया को हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के खिलाफ प्रदर्शन किया था
बता दें, बजरंग दल पदाधिकारियों ने शहर में बिक रहे अवैध नशे को लेकर पलासिया थाने पर प्रदर्शन का एलान कर वहां गए थे। पदाधिकरियों का आरोप था कि अवैध नशा बेचने वालों के दबाव में बजरंग दल के पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज कर रही है। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ता वाहन रोकने लगे। इसके बाद पुलिस नेे लाठीचार्ज कर दिया और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिए थे। मिश्रा ने सोमवार को पुलिस की पिटाई से घायल बजरंग दल के विभाग मंत्री राजेश बिंजवे से फोन पर चर्चा भी की थी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed