Indore News: इंदौर को आग लगाने और सिर तन से जुदा करने के नारे लगाने वाले गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पिटाई
इंदौर शहर का महौल बिगाडऩे वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां पर भी खूब हंगामा हुआ और आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ''पठान'' पर हुए विवाद के दौरान इंदौर शहर में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ युवक ''सिर तन से जुदा'' के नारे लगाते हुए दिख रहे थे। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रविवार को इन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान कोर्ट का माहौल भी बिगड़ गया। मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा की जा रही नारेबाजी से वकील भी भड़क गए। भीड़ ने आरोपियों की पिटाई कर दी।
बुलाना पड़ी पुलिस फोर्स
वकीलों ने बताया कि हंगामे की वजह से यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बुलाना पड़ी। इस दौरान वकीलों और वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने एक आरोपी की पिटाई भी कर दी। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
ये चार गिरफ्तार
इस मामले में सदर बाजार पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मोहम्मद खालिद उर्फ कालू पुत्र मोहम्मद खलील निवासी बड़वाली चौकी, शाहिद पुत्र सादिक निवासी रामगंज जिंसी, शादाब पुत्र शफीक निवासी मल्हारपल्टन और इरफान पुत्र फारुख शामिल है।
क्या था विवाद
''पठान'' फिल्म के रिलीज होने के दिन इंदौर समेत प्रदेश में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था। इसी दौरान धर्म विरोधी नारेबाजी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में मुस्लिम संगठनों ने नाराजगी जताते हुए चंदन नगर थाने का घेराव किया था। इसमें हिंदूवादी संगठन के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी समय सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें इंदौर शहर को आग लगाने के साथ हिंदूवादी नेता तनु शर्मा का सिर तन से जुदा करने के नारे लगाते हुए कुछ व्यक्ति दिखाई दिए थे। अब इस मामले में इन्हें गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया।
ऐसे लोगों के लिए बहुत मुश्किल होगा : विजयवर्गीय
इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले कि ''हमने खून पसीने से इंदौर को नंबर वन बनाया है। अगर कोई भी इस तरह की बात करेगा तो उसके लिए बहुत मुश्किल होगा।''
