फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Agro Park in Ujjain, Ashta, investment in cement factory to open in Itarsi

Global Investors Summit 2023: उज्जैन-आष्टा में एग्रो पार्क, इटारसी में होगा सीमेंट फैक्टरी में निवेश

Wed, 11 Jan 2023 06:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 11 Jan 2023 06:17 PM IST
सार

अगले छह माह में चारों शहरों में पार्क का काम शुरू हो जाएगा। संघवी ने बताया कि मध्य प्रदेश को हमने पार्क के लिए इसलिए चुना है क्योंकि इस प्रदेश से गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों की सीमाएं जुड़ी है।

विज्ञापन
Agro Park in Ujjain, Ashta, investment in cement factory to open in Itarsi
एग्रो पार्क के लिए की मुख्यमंत्री से की चर्चा - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन टू वन मीटिंग की। प्रदेश में निवेश के इच्छुक उद्योगपतियों से वे खुद मिले और उनकी बाधाओं को हल करने के निर्देश अफसरों को दिए। शाम तक एक लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अमर उजाला से इप्को के चेयरमैन दिलीप संघवी और चैन्नई के एनडीआर ग्रुप के आदिकेशाल्लू रेड्डी ने बात की। उन्होंने बताया कि वे गुना, उज्जैन, आष्टा, बैतूल में एग्रोपार्क खोलना चाहते हैं। जिसमें मार्केट, पार्किंग, बड़े गोडाउन सहित अन्य सुविधाएं होंगी। दोनों ग्रुप मिलकर एक हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश इन पार्क पर करना चाहते हैं। इसके लिए जमीन भी खरीद ली गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का रुख भी सकारात्मक रहा।

विज्ञापन

अगले छह माह में चारों शहरों में पार्क का काम शुरू हो जाएगा। संघवी ने बताया कि मध्य प्रदेश को हमने पार्क के लिए इसलिए चुना है, क्योंकि इस प्रदेश से गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों की सीमाएं जुड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इटारसी में सीमेंट फैक्टरी
हाईडलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड के एमडी जेएन कूपर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुलाकात की। कूपर ने कहा कि उनकी कंपनी पहले से ही मध्य प्रदेश में काम कर रही है। वे इटारसी में सीमेंट फैक्टरी में विस्तार करना चाहते हैं। कूपर ने 300 करोड़ के निवेश के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा की। कूपर ने कहा कि निवेश के साथ उनकी कंपनी एक हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार भी देगी।


30 से ज्यादा उद्योगपतियों से मुलाकात
मुख्य कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनिंदा उद्योगपतियों के साथ लंच किया। इसके बाद उन्होंने 30 से ज्यादा उद्योगपतियों से मुलाकात की। सुबह से दस से ज्यादा उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री मिले।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed