फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   actor karan anand sanjay mishra Jaaiye Aap Kahan Jaayenge movie

Indore News: दुनिया चांद पर जा रही लेकिन हमें अभी भी शौचालय की जरूरत है- अभिनेता करण आनंद

Thu, 12 Dec 2024 07:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 12 Dec 2024 07:09 PM IST
सार

Indore News: जाइए आप कहां जाएंगे फिल्म में महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों की चुनौती दिखाई गई है, इसी पर अभिनेता करण आनंद ने बातचीत की। 
 

विज्ञापन
actor karan anand sanjay mishra Jaaiye Aap Kahan Jaayenge movie
अभिनेता करण आनंद - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भारत में अभी भी कई ऐसे हिस्से हैं जहां जरूरी सफाई की सुविधाओं की कमी है, जबकि दुनिया नई टेक्नोलॉजी और गैजेट्स के साथ आगे बढ़ रही है। जैसे कि महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय। यह बातें अभिनेता करण आनंद ने इंदौर में अमर उजाला से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि देश में कई क्षेत्र आज भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। बिहार, उप्र और देश के कई राज्यों में आज भी महिलाओं के लिए शौचालय की कमी है। सरकार अपने स्तर पर कार्य कर रही है लेकिन हमें भी इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा और इसे प्राथमिकता पर रखना होगा। 
विज्ञापन


मोबाइल टॉयलेट रिक्शा का आविष्कार करता है नायक
करण ने बताया कि इन समस्याओं को उजागर करते हुए फन एंटरटेनमेंट ने पुराजीत प्रोडक्शंस के साथ मिलकर यह फिल्म बनाई है। जाइए आप कहां जाएंगे फिल्म में महिलाओं की इसी परेशानी को उठाया गया है। फिल्म में बताया है कि कैसे एक आदमी इस चुनौती से निपटने के लिए एक मोबाइल टॉयलेट रिक्शा का आविष्कार करके समाज और खासकर महिलाओं की रोजमर्रा की चुनौतियों को कम करने का प्रयास करता है। 
विज्ञापन


साधु जीवन से परिचय करवाता है किशन
करण ने बताया कि मुख्य किरदार किशन नाम के एक साधु के जीवन से परिचित कराता है, जो एक कठिन यात्रा पर निकलता है। उसका उद्देश्य न केवल समाज को एक बेहतर स्थिति प्रदान करना है, बल्कि अपने पिता का सम्मान और अपनी बेटी का प्यार भी अर्जित करना है। सवाल यह है कि क्या वह समाज की भलाई में योगदान देने और अपने परिवार के साथ खोए हुए संबंधों को फिर से जगाने के अपने मिशन में सफल होगा? 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसार भारती के नए ओटीटी पर आई है फिल्म, 20 को लगेगी सिनेमाघरों में
फिल्म में किशन की भूमिका में करण आनंद हैं जिन्हें साधु के नाम से भी जाना जाता है। संजय मिश्रा पिता की भूमिका में हैं। अन्य किरदारों में अद्रिजा बेटी की भूमिका में और मोनल गज्जर पत्नी की भूमिका में हैं। साथ ही इश्तियाक खान, नीरज सूद, सुब्रत दत्ता और ऋषिता भट्ट भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फन एंटरटेनमेंट द्वारा पुराजीत प्रोडक्शंस के सपोर्ट से प्रस्तुत, ‘जाइये आप कहां जायेंगे’ के प्रोड्यूसर हनवंत खत्री है और इसे पुरजित प्रोडक्शन ने को-प्रोड्यूस किया है। निखिल राज सिंह द्वारा लिखित और निर्देशित, यह फिल्म प्रसार भारती के नए ओटीटी स्पेस, वेव्स पर विशेष रूप से उपलब्ध है और जल्द ही 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed